फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students were given training in ASER's internship

Panipat News: असर की इंटर्नशिप में विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Students were given training in ASER's internship
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट एंड कॅरिअर गाइडेंस इकाई और मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को वर्कशॉप का आयोजन किया। इसके साथ असर की इंटर्नशिप के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. शशि प्रभा मलिक, प्लेसमेंट एवं कॅरिअर गाइडेंस इकाई की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग, डॉ. नेहा पूनिया व मेधा फाउंडेशन से शाहिद का मुख्यातिथि स्टेट एसोसिएट संदीप कुमार को स्मृति-चिन्ह और पौधा भेंटकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ. शशी प्रभा मलिक ने कहा कि पहले जो शिक्षा पद्धति थी वह सिर्फ व्यावहारिक थी। परंतु अब यह व्यावहारिक के साथ कौशल पूर्ण भी हो गई है। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत विद्यार्थियों के लिए अब पढ़ाई के साथ-साथ इंटर्नशिप भी जरूरी हो गई है। प्लेसमेंट एवं कॅरिअर गाइडेंस इकाई की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि असर की इंटर्नशिप को छह दिनों की श्रृंखला में पूरा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें तीन दिन विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी गई और दो दिनों में सर्वेक्षण का काम दिया गया। इसके अलावा छठे दिन विद्यार्थियों की ओर से इस सर्वेक्षण की पूरी रिपोर्ट जमा करवाई गई।

यह आयोजन प्रथम फाउंडेशन के अंतर्गत वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट असर की ओर से किया गया था जिसके पूरा होने पर लगभग 60 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। मुख्य वक्ता संदीप कुमार ने कहा कि हमारे देश के अधिकांश युवा सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं। युवा स्नातक के बाद विभिन्न अवसरों की तलाश करते हैं। मंच संचालन रुचिका बत्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed