{"_id":"68f2917534bcbc4821000724","slug":"students-took-out-a-rally-and-gave-the-message-of-not-bursting-crackers-panipat-news-c-244-1-pnp1007-145711-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर पटाखे न चलाने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर पटाखे न चलाने का दिया संदेश
Sat, 18 Oct 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
एंटी-क्रैकर रैली निकालते बच्चे। स्रोत : स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ( एचएसपीसीबी ) ने मॉडल टाउन स्थित गवर्नमेंट संस्कृति मॉडर्न स्कूल के इको क्लब के सहयोग से विद्यार्थियों ने एंटी-क्रैकर रैली निकाली। रैली का उद्देश्य दिवाली पर लोगों को पटाखों से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने ध्वनि प्रदूषण वाले पटाखे नहीं चलाने का संदेश दिया।
एचएसपीसीबी के अधिकारियों ने बताया कि रैली के माध्यम से संदेश दिया कि पटाखों का प्रयोग न केवल वायु प्रदूषण को बढ़ाता है बल्कि इससे ध्वनि प्रदूषण भी होता है जो विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और रोगियों के लिए हानिकारक है। रैली में छात्रों ने पोस्टर, बैनर और नारे लगाकर ग्रीन दिवाली, क्लीन दिवाली का संदेश दिया। इस तरह के आयोजनों से पानीपत शहर में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में मदद मिले।