Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students took a pledge to stay away from drugs.

Panipat News: विद्यार्थियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Students took a pledge to stay away from drugs.
- एसडी विद्या मंदिर हुडा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने और स्वयं नशे से दूर रहने की शपथ ली। इसमें हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता अधिकारी डॉ. अशोक कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने मित्रों व परिजनों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मानस टोल फ्री हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए। इससे ही स्वस्थ, जागरूक और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed