फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students showed models in Physics Expo

फिजिक्स एक्सपो मॉडल्स प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए मॉडल्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Students showed models in Physics Expo
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भौतिकी विभाग के तत्वावधान में फिजिक्स एक्सपो मॉडल्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने सोलर सिस्टम, आटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, जेसीबी, अर्थक्वेक डिटेक्टर आदि विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल की भूमिका भौतिक विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो. सोनिया ने निभाई। प्रदर्शिनी में प्रथम स्थान मुस्कान, दिव्या, जीनू, द्वितीय स्थान ज्योतिका और तृतीय स्थान अश्विन और पार्थ, सांत्वना पुरस्कार अंजली ने प्राप्त किया। विजेताओं को ट्रॉफी और विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. सोनिया, डॉ. सुनित शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच का संचालन प्रो. दीपा सैनी ने किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने भौतिकी विभागाध्यक्ष और संयोजक प्रो. सोनिया और विभाग के सदस्यों को प्रदर्शनी के लिए बधाई दी। इस मौके पर कॉलेज की उप प्राचार्य मधु शर्मा, प्रो. सोनिया, प्रो. पीके नरूला, डॉ. मो. इशाक, प्रो. रंजना शर्मा, प्रो. ईरा गर्ग, डॉ. शशि प्रभा, डॉ. किरण, डॉ. सुनित शर्मा, प्रो. गरिमा तरीका डॉ. पूनम, डॉ. निधान सिंह, डॉ. अर्पणा गर्ग, प्रो. अजय पाल, लेफ्टिनेंट राजेश, प्रो. कनक शर्मा, डॉ. निधि, डॉ. जोगेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed