{"_id":"6a899c9bbf774a7a0e0e91e8","slug":"pti-avadhesh-murder-case-friend-committed-the-murder-after-being-asked-to-repay-borrowed-money-police-have-m-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीआई अवधेश मर्डर केस: उधार के पैसे मांगने पर दोस्त ने ही की थी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीआई अवधेश मर्डर केस: उधार के पैसे मांगने पर दोस्त ने ही की थी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 22 Aug 2026 06:27 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sat, 22 Aug 2026 06:27 PM IST
सार
यूपी के बागपत जिले के बदरखा गांव निवासी दोस्त साहिल उधार दिए पैसे मांगने और चेक का वीडियो डिलीट करा रहा था। इसी विवाद में अवधेश के सिर में गोली मार दी थी।
विज्ञापन
पीटीआई अवधेश मर्डर केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली के सर्वोदय विद्यालय के पीटीआई शामली के जलालपुर गांव निवासी अवधेश (36) की हत्या उसी के दोस्त साहिल ने की थी। यूपी के बागपत जिले के बदरखा गांव निवासी दोस्त साहिल उधार दिए पैसे मांगने और चेक का वीडियो डिलीट करा रहा था। इसी विवाद में अवधेश के सिर में गोली मार दी थी। उसे पानीपत की सीमा में फेंक दिया था। सीआईए-वन ने आरोपी दोस्त साहिल को छपरौली से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने प्रथम दृष्टया में गोली मारकर हत्या करने की वारदात को कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी साहिल यूपी के बागपत जिले के बदरखा गांव का रहने वाला है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसकी अवधेश से पुरानी दोस्ती थी और उसने अवधेश से काफी रकम उधार ले रखी थी। अवधेश लगातार अपने पैसे वापस मांग रहा था। पैसों की सुरक्षा के तौर पर अवधेश ने साहिल से दो चेक लिए थे और उनका एक वीडियो बनाकर अपने मोबाइल में संभाल कर रखा था।
आरोपी साहिल ने इसी बात से रंजिश रखते हुए योजना बनाई और 11 अगस्त को पैसे देने के बहाने अवधेश को अपनी बाइक पर बैठाकर यमुना के कच्चे बांध की तरफ हरियाणा सीमा में ले आया। यहां चेक और वीडियो को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। साहिल ने देसी पिस्तौल से अवधेश को गोली मार दी। हत्या के बाद आरोपी अवधेश का मोबाइल, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज लेकर भाग गया। 12 अगस्त को रायमाल गांव के पास गंदे नाले की ड्रेन से अवधेश का शव मिला था।
विज्ञापन
एसपी भूपेंद्र सिंह ने मामले की जांच बापौली थाना से लेकर सीआईए-वन को सौंपी थी। पुलिस टीम ने आरोपी साहिल को शुक्रवार को छपरौली से गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से वारदात में इस्तेमाल हथियार, मृतक का मोबाइल और अन्य दस्तावेज बरामद करेगी।