{"_id":"6ac96537d8864d3c7b0a5a64","slug":"students-showcased-their-talent-in-the-rangoli-competition-panipat-news-c-244-1-pnp1006-165685-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
Sat, 10 Oct 2026 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में छात्राओं ने बनाई रंगोली। संवाद
सनौली। आरोही मॉडल स्कूल छाजपुर कलां गांव में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा व कल्पनाशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे रंगों के माध्यम से आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी कला और प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, सहयोग की भावना और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया गया। प्रधानाचार्या हेमलता बालियान ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जैसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक अभिव्यक्ति और सामाजिक मूल्यों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। संवाद