फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students should create awareness in society about cyber crime: Sonia

विद्यार्थी साइबर अपराध को लेकर समाज में जागरूकता लाएं : सोनिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Students should create awareness in society about cyber crime: Sonia
बापौली। राजकीय महाविद्यालय बहरामपुर बापौली में हरियाणा राज्य महिला आयोग के दिशानिर्देश पर कानूनी साक्षरता वा साइबर फ्राड विषय पर कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम महिला प्रकोष्ठ एवं कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरमैन एडवोकेट सोनिया अग्रवाल रही। कार्यकारी प्राचार्य रामपाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉक्टर मंजू देवी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।
विज्ञापन

एडवोकेट सोनिया अग्रवाल ने विद्यार्थियों को समाज में कानूनी साक्षरता व साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज आधुनिकता के दौर में हर कोई सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। वह अपने सारे काम अपने मोबाइल से कर देना चाहता है। ऐसे में साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। लोगों को इनको लेकर जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे इसमें अपनी भूमिका निभा सकते हैं। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने साइबर फ्राॅड और अपराधों के बदलते स्वरूप के बारे में जानकारी दी । सीनियर एडवोकेट मुनीश शर्मा और एडवोकेट समा सहगल ने कानूनी साक्षरता और मुफ्त कानूनी मदद प्राप्त करने के बारे विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मंजू देवी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। लीगल लिट्रेसी सेल के प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार ने कानूनी साक्षरता के बारे में बताया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अमनजीत ने शिक्षा के माध्यम से समाज में अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूकता फैलने पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. रितु मान, डॉ. मंगलसेन सिंगला, डॉ. जितेंद्र गुलिया, डॉ. नसीब सिंह अहलावत और डॉ. खुशनंदन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed