फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students of class 10th and 12th will get tablets till May 3.

Panipat News: 10वीं, 12वीं के विद्यार्थियों को तीन मई तक मिलेंगे टैबलेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Students of class 10th and 12th will get tablets till May 3.
पानीपत। ई-अधिगम के तहत 10वीं से 12वीं कक्षा को दिए गए सभी टैबलेट स्कूलों में वापस विद्यार्थियों को दिए जाने हैं। सभी छात्राें को तीन मई तक टैबलेट उपलब्ध करवाने होंगे। तीन मई तक ही अवसर मॉड्यूल पर 100 प्रतिशत अपडेट सुनिश्चित करनी होगी। वहीं छात्रों को पीएएल सॉफ्टवेयर का निरंतर उपयोग के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले विभाग ने सभी टैबलेट 26 अप्रैल तक रिसेट करने के आदेश जारी किए थे। जिला शिक्षा विभाग के अनुसार सभी टैबलेट रिसेट किए जा चुके हैं। अब तय समय से पहले विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित कर दिए जाएंगे। जिले में नौवीं से 12वीं कक्षा के 23 हजार से अधिक विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए थे।
विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को ई-अधिगम कार्यक्रम के अंतर्गत टैबलेट वितरण एवं सिम की मांग के संबंध में निर्देश जारी किए गए। जारी एसओपी के अनुसार नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराया जाना है। इसलिए अपने अधिकार क्षेत्र के तहत सभी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालयों को निर्देश देने को कहा है। शिक्षा अधिकारियों के अनुसार जिले में 10वीं से 12वीं के करीब 14 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन




टैबलेट वितरण का यह रहेगा शेड्यूल

- कक्षा 10वीं के छात्रों और कक्षा 12वीं के शेष छात्रों यदि कोई हो की 100 प्रतिशत सिम मांग एक मई तक सुनिश्चित करनी होगी।
- तीन मई तक विद्यार्थियों के बीच शत-प्रतिशत टैबलेट वितरण करना होगा।

- तीन मई तक अवसर मॉड्यूल पर 100 प्रतिशत अपडेट सुनिश्चित करनी होगी।
- तीन मई तक अवसर मॉड्यूल पर 100 प्रतिशत अपडेट सुनिश्चित करनी होगी।


टैबलेट जमा करवाने के दिए थे आदेश
विभाग ने आदेश दिए थे कि परीक्षा समाप्त होने के पांच दिन के अंदर विद्यार्थियों को टैबलेट जमा करवाने होंगे। प़रीक्षाएं समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों से टैबलेट स्कूलों में जमा करवा दिए हैं। करीब 70 टैबलेट ऐसे हैंं जो चोरी या खराब हो चुके हैं। आदेशानुसार स्कूलों में आए हुए सभी टैबलेट 26 अप्रैल तक रिसेट करने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन-

10वीं, 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को तीन मई तक टैबलेट वितरण को लेकर विभाग के आदेश आए हैं। 26 अप्रैल तक सभी टैबलेट रिसेट कर दिए गए थे। तीन मई तक सभी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित कर दिए जाएंगे।



- डॉ. देवेंद्र दत्त, नोडल अधिकारी, ई-अधिगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed