फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students in college will be able to express their problems and complaints on online form.

Panipat News: कॉलेज में विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म पर बता सकेंगे समस्या और शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Students in college will be able to express their problems and complaints on online form.
पानीपत। कॉलेजों में आने वाले विद्यार्थियों को अपनी समस्या का शिकायत देने के लिए प्राचार्य कार्यालय या फिर विभागाध्यक्ष के बाहर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे ऑनलाइन फार्म में अपनी समस्या व शिकायत दे सकेंगे। कॉलेजों में इसको लेकर लिंक बनाने के साथ क्यू आर कोड लगाया जाएगा। इसको स्कैन कर गुगल फार्म में अपनी बात कह सकेंगे।
विज्ञापन

कॉलेजों में नया सत्र शुरू हो गया है। शहर समेत जिले के लगभग सभी कॉलेजों में नया सत्र शुरू हो गया है। आज आधुनिकता में हर बच्चा इंटरनेट से जुड़ा हुआ है। कॉलेज में आने वाले विद्यार्थी भी मोबाइल और इंटरनेट से जुड़े हैं। उनको कॉलेज में आने के बाद अपनी समस्या व शिकायत प्राचार्य तक पहुंचानी पड़ जाती हैं। ऐसे में प्राचार्य के व्यस्त होने पर उनको लंबा इंतजार करना पड़ता है या फिर उनको मायूसी मिलती हैं। ऐसे में विद्यार्थी की छोटी सी समस्या कई बार गंभीर बन जाती है। इन सबको निपटने के लिए कॉलेजों में इस बार शिकायत व समस्या ऑनलाइन कहने और इसी के आधार पर इनका समाधान करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन

कॉलेजों में 20 से 25 बच्चाें का एक मेंटर होगा। मेंटर की जिम्मेदारी शिक्षकों की होगी। इसके अलावा विद्यार्थियों के ग्रुप का भी एक हेड बनाया जाएगा। विद्यार्थी अपने विषय और समय सारिणी से संबंधित समस्या अपने मेंटर के सामने रख सकते हैं। इनका समाधान किया जाएगा। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है या फिर अन्य गंभीर समस्या सामने आ जाती हैं तो गुगल फार्म में अपनी शिकायत दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
ऑनलाइन सिस्टम ऐसे करेगा काम
विद्यार्थी क्यू आर कोड को अपने मोबाइल में स्कैन करेंगे। इसमें पूरा गुगल फार्म खुल जाएगा। वे अपना नाम, कक्षा समेत अन्य विवरण और समस्या इस फार्म में लिख सकते हैं। इसके बाद इसको सबमिट कर देंगे। कॉलेज का तकनीकी स्टाफ इसको देखकर प्राचार्य के संज्ञान में लेकर आएगा। इसके बाद संबंधित विद्यार्थी को बुलाकर उसकी समस्या सुनी जाएगी। उसकी समस्या सुनकर समाधान किया जाएगा। इसके बाद भी उसकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह पुन: अपनी बात रख सकता है।

वर्जन :
हर बच्चा तकनीकी का प्रयोग करना जानता है और वह इंटरनेट से जुड़ा हुआ है। ऐसे में बच्चों की समस्या व शिकायत रखने के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म दिया गया है। कॉलेज में मुख्य गेट के साथ अलग-अलग विंग में क्यू आर कोड चस्पा किया जाएगा। उनकी समस्या का पूरी तरह से समाधान किया जाएगा। यह विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अपनाया गया है।

डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed