{"_id":"67e320c482aa571ba70cee2a","slug":"students-got-confused-with-the-questions-of-business-studies-panipat-news-c-244-1-sknl1016-134187-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बिजनेस स्टडी के प्रश्नों में उलझे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बिजनेस स्टडी के प्रश्नों में उलझे विद्यार्थी
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा का मंगलवार को बिजनेस स्टडी विषय का पेपर रहा। जिले के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित परीक्षा के दौरान हरियाणा बोर्ड और जिला शिक्षा विभाग के उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिले में शिक्षा बोर्ड और जिला शिक्षा विभाग के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की सतर्कता व प्रबंधों के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विद्यार्थियों ने बताया कि बिजनेस स्टडी के कुछ प्रश्न कठिन रहे जिन्हें हल करने में वे उलझ गए। हालांकि अधिकतर प्रश्न आसान रहे जिनका उन्होंने सही उत्तर लिखा। परीक्षार्थियों ने उम्मीद जताई कि परीक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक आएंगे। दूसरी ओर, सीबीएसई 12वीं के विद्यार्थियों ने जीव विज्ञान विषय का पेपर का पेपर दिया। परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड के नोडल अधिकारी सुरेश बाल्याण ने बताया कि बोर्ड ने परीक्षा नियम सख्त किए हुए हैं। शिक्षा बोर्ड ने केंद्रों पर सख्ती बढ़ाई हुई है। केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा से एक घंटा पहले तथा छात्रों को आधा घंटा पहले पहुंचने के निर्देश हैं। परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला। बोर्ड की सख्ती के चलते नकल पर अंकुश रहा।
विज्ञापन
बॉक्स
बुधवार को इन विषयों की होगी परीक्षा
बुधवार 26 मार्च को सीबीएसई 12वीं का लेखांकन विषय का पेपर होगा। हरियाणा बोर्ड में 12वीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर होगा। सीबीएसई की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से और हरियाणा बोर्ड की परीक्षा दोपहर 12.30 बजे से शुरू होंगी।
वर्जन-
हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान ऑब्जर्वर तथा उड़नदस्तों की टीमों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षाओं को नकल रहित आयोजित करवाने के कड़े प्रबंध किए हैं।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।