फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students did not show interest in weaving technician trade, all seats vacant

Panipat News: विविंग टेक्नीशियन ट्रेड में विद्यार्थियों ने नहीं दिखाई रूचि, सारी सीटें रिक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Students did not show interest in weaving technician trade, all seats vacant
पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया जारी है। युवा 31 अगस्त दोपहर 12 बजे तक नए पंजीकरण कराकर आईटीआई में दाखिला ले सकेंगे। तिथि बढ़ाए जाने से विद्यार्थियों को राहत भी मिली है।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में विद्यार्थियों ने विविंग टेक्नीशियन ट्रेड में रूचि नहीं दिखाई है। इस ट्रेड की सभी सीटें रिक्त हैं। वहीं, टूल एंड डाई मेकर में दो तिहाई तो शीट मेटल में 50 प्रतिशत सीटें खाली हैं। वुड वर्क टेक्नीशियन में 49 फीसदी सीटों पर दाखिले हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार राजकीय आईटीआई में विविंग टेक्नीशियन ट्रेड में 24 सीटें हैं जिनमें सभी रिक्त हैं। टूल एंड डाई मेकर में 24 में से आठ सीटों पर दाखिला हुआ है जबकि 16 सीटें रिक्त हैं। शीट मेटल वर्कर ड्यूल में कुल 40 में से 20 सीटों पर दाखिले हुए हैं जबकि 20 सीटें रिक्त हैं। इसी प्रकार वुड वर्क टेक्नीशियन ट्रेड में 48 में से 23 सीटों पर दाखिला हुआ है। हालांकि आईटीआई की कुल 32 ट्रेड में से 23 ट्रेड ऐसी हैं जिनमें सभी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सोमवार शाम तक 114632 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं जबकि 59633 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है जो कुल आवेदन का करीब 52 प्रतिशत है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 50804 अभ्यर्थियों जबकि निजी आईटीआई संस्थानों में 8829 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 804 अभ्यर्थी दाखिला ले चुके हैं, जो कुल सीटों का करीब 88.55 फीसदी है। राजकीय आईटीआई में अभी 104 सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों की स्थिति को देखते हुए आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिले की तिथि बढ़ाई गई है। यह दाखिला नए व पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजकीय आईटीआई में अब तक दाखिले की स्थिति
ट्रेड कुल सीटें दाखिले हुए रिक्त सीटें

कोपा एनसीवीटी 48 49 -1

कोपा एससीवीटी 24 24 0

कोस्मेटोलॉजी 24 24 0

ड्राफ्टमैन सिविल 24 20 04

इलेक्टि्रशियन ड्यूल 20 20 0

इलेक्टि्रशियन 20 20 0

फायर टैक्नोलॉजी 24 24 0

फिटर ड्यूल 20 20 0

फिटर 40 40 0

फाउंड्रीमैन 24 24 0

इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 24 24 0

लेबोरेट्री असिस्टेंट 20 21 -1

मशीनिस्ट ड्यूल 20 20 0

मशीनिस्ट 40 40 0

मैकेनिक मोटर व्हीकल 24 24 0

मैकेनिक ट्रैक्टर 40 40 0

मैकेनिक सीईए ड्यूल 24 24 0

प्लंबर ड्यूल 24 16 08

प्लंबर 24 24 0

रेफ्रिजरेशन टेक्नीशियन 24 24 0

शीट मेटल वर्कर ड्यूल 40 20 20

स्टेनोग्राफर अंग्रेजी 48 48 0

स्टेनोग्राफर हिंदी 48 48 0

टीपीईएस ड्यूल 24 25 -1

टीडब्ल्यूपीटी ड्यूल 20 19 01

टूल एंड डाई मेकर 24 08 16

टर्नर ड्यूल 20 13 07

टर्नर 20 18 02

वीविंग टेक्नीशियन 24 -- 24

वेल्डर ड्यूल 40 40 0

वायरमैन ड्यूल 20 20 0

वुड वर्क टेक्नीशियन 48 23 25

कुल 908 804 104


वर्जन-

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया जारी है जो 31 अगस्त तक चलेगी। राजकीय आईटीआई में अब तक 804 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। कुछ ट्रेडों को छोड़ अधिकतर ट्रेडों में सभी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं।

- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed