फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students can file objection on exam result till March 31

31 मार्च तक परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थी दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Students can file objection on exam result till March 31
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं के टर्म-1 परिणाम की घोषणा की जा चुकी है। बोर्ड ने टर्म-1 के थ्योरी मार्क को स्कूलों को भेज दिया है। वहीं, टर्म-1 परिणाम को लेकर नाखुश छात्रों के लिए बोर्ड ने गोल्डन चांस दिया है। परिणाम से नाखुश विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शिकायत निवारण सुविधा भी दी है। इसके माध्यम से छात्र टर्म-1 परिणाम को लेकर अपनी आपत्ति स्कूल को भेज सकते हैं। स्कूल सामूहिक रूप से विवादों को बोर्ड को भेज सकते हैं। ऑनलाइन शिकायत निवारण की यह सुविधा 31 मार्च तक उपलब्ध रहेगी। हालांकि सीबीएसई ने कहा है कि टर्म-1 परिणाम के बारे में विवाद सत्यापन के साथ, टर्म-2 परिणाम घोषित होने के बाद तय किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, सीबीएसई टर्म-1 परीक्षाओं के परिणाम को लेकर पैदा हुए विवाद के समाधान के लिए बोर्ड द्वारा ऑनलाइन मैकनिज्म शुरू किया गया है। सीबीएसई अपने ऑब्जेक्शन स्कूल को भेज सकते हैं। स्कूल सभी छात्रों के ऑब्जेक्शन एकत्रित करके बोर्ड को भेजेंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई ने कहा कि जहां भी प्रश्न-पत्रों या मार्किंग स्कीम में समस्याएं बताई गई हैं, बोर्ड की ओर से उसका ध्यान रखा है और बोर्ड के संशोधित उत्तर को ध्यान में रखते हुए छात्रों के प्रदर्शन की गणना/पुनर्गणना की गई है। छात्रों की शैक्षणिक रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त तरीके से ड्रॉप किए गए प्रश्नों के लिए अंक दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टर्म-2 के परिणाम घोषित होने के बाद ही विवादों का निर्णय सत्यापन
बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी की गई सूचना के अनुसार टर्म-2 के परिणाम घोषित होने के बाद ही विवादों का निर्णय सत्यापन कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। इसके अलावा, बोर्ड ने यह भी कहा कि टर्म-2 की परीक्षा समाप्त होने के बाद ही छात्रों को मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
ऐसे दर्ज करें अपनी शिकायत
- सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट सीबीएसई डॉट निक डॉट इन पर जाएं।
- छात्रों को वेबसाइट के होमपेज पर स्कूल रिक्वेस्ट सबमिशन फॉर रिजॉल्यूशन बॉक्स विकल्प दिखेगा।
- स्कूल के रूप में जारी रखें या आरओ/जेएस के रूप में जारी रखें पर क्लिक करें।
- अब क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें और शिकायतें जमा करें.।
- निजी स्कूल निकाय ने सीबीएसई से टर्म-1 परीक्षा का ‘वेटेज’ कम करने का किया आग्रह
कुछ निजी स्कूलों ने सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा के दौरान छात्रों को अंक देते समय स्कूलों द्वारा ‘अनुचित तरीकों और कदाचार’ अपनाने का आरोप लगाते हुए सीबीएसई से टर्म-1 परीक्षा के ‘वेटेज’ को कम करने का आग्रह किया है। सीबीएसई अध्यक्ष विनीत जोशी को लिखे पत्र में ‘नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल्स कॉन्फ्रेंस (एनपीएससी) ने सुझाव दिया कि टर्म-1 परीक्षा का ‘वेटेजश् 20 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक कम किया जाना चाहिए। जबकि टर्म दो परीक्षा का ‘वेटेज 70 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक बढ़ाया जाना चाहिए। यह पत्र सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के टर्म-1 के परिणाम साझा करने के कुछ दिनों बाद सामने आया है। बोर्ड ने कहा था कि टर्म-एक और टर्म-दो परीक्षाओं का वेटेज टर्म-दो के परिणाम की घोषणा के समय तय किया जाएगा। इसके बाद अंतिम परिणाम की गणना की जाएगी।

सीबीएसई ने छात्रों के टर्म-1 परीक्षा परिणाम के रिवैल्यूएशन की विंडो ओपन कर दी है। छात्र सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हाल ही में सीबीएसई 12वी के छात्रों ने टर्म-1 परीक्षा में मिले स्कोर को लेकर ऑब्जेक्शन दर्ज किया था। ऑनलाइन शिकायत निवारण की यह सुविधा 31 मार्च तक उपलब्ध रहेगी। - विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed