फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students brought their creativity to life on canvas using colors and shapes.

Panipat News: रंगों और आकृतियों से विद्यार्थियों ने कैनवास पर उकेरी रचनात्मकता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Students brought their creativity to life on canvas using colors and shapes.
- राजकीय स्कूल बड़ौली में छाप चित्रण गतिविधि का आयोजन, कलात्मक समझ और प्रतिभा निखारने में मिली मदद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली में विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को निखारने और भारतीय लोक कला के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से छाप चित्रण गतिविधि का आयोजन किया गया। गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों ने रंगों और आकृतियों की सहायता से कैनवास पर सुंदर और आकर्षक छापें उकेरीं। विद्यार्थियों ने रंगों, आकारों और रचनात्मक कल्पनाओं के माध्यम से अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।

ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक ने बताया कि गतिविधि के दौरान कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने छाप चित्रण की तकनीक, रंगों के संतुलित प्रयोग और विभिन्न पैटर्न बनाने की कला के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में सृजनात्मक सोच, एकाग्रता, सूक्ष्म निरीक्षण और सौंदर्यबोध विकसित करने में सहायक होती हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न आकृतियों के माध्यम से सुंदर चित्रों को रूप देकर अपने कौशल की अभिव्यक्ति की। विद्यार्थियों ने विभिन्न पैटर्न पर अपनी कला के माध्यम से रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed