फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students at the Government High School were sensitized about protection against Dengue and Malaria.

Panipat News: राजकीय उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों को डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Students at the Government High School were sensitized about protection against Dengue and Malaria.
पानीपत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहर द्वारा शनिवार को अलूपुर के राजकीय उच्च विद्यालय में डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्यारेलाल और प्रधानाचार्य बलजीत की देखरेख में हुआ। स्वास्थ्य निरीक्षक कप्तान सिंह ने विद्यार्थियों को तपेदिक, डेंगू और मलेरिया से बचाव और उपचार के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मलेरिया बुखार संक्रमित मादा एनाफिलीज के काटने से होता है। इसमें कंपन के साथ बुखार आता है, फिर गर्मी लगकर पसीना आकर बुखार उतर जाता है। डेंगू बुखार संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से होता है और डेंगू का मच्छर दिन में काटता है। स्वास्थ्यकर्मी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हर सप्ताह फ्रिज की ट्रे, कूलर का पानी एक सप्ताह में जरूर बदलना चाहिए, इसके साथ सप्ताह में एक दिन रविवार को सूखा दिवस जरूर मनाना चाहिए। रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए और पूरी बाजू के कपड़े पहनकर सोना चाहिए। बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए। क्योंकि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच व निशुल्क दवा दी जाती है। इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मी स्वीटी रानी, सोनिया, मोहित, सीमा और आशा कार्यकर्ता सुमित्रा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed