फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   student life is most useful

विद्यार्थी जीवन जिंदगी को संवारने का सबसे अच्छा समय : ढांडा

Sat, 12 Dec 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sat, 12 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
student life is most useful
पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि व्यक्ति का विद्यार्थी जीवन उसकी जिंदगी को संवारने का सबसे अच्छा समय होता है।
विज्ञापन


इसलिए नई पीढ़ी को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए।

उन्होंने ये बात शुक्रवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बबैल शाखा द्वारा पिछले तीन मास से स्कूलों में चल रहे स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन अभियान के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि केवल पढ़ना और पास होकर अगली क्लास में दाखिला लेना पर्याप्त नहीं है। उनका अच्छे अंक लेकर अपने स्कूल व माता-पिता का भी नाम रोशन करने का लक्ष्य होना चाहिए।
विज्ञापन


ओम शांति भवन की संचालिका बीके सुनीता कहा कि इमानदारी व मेहनत से सफलता जरूर मिलती है और नैतिक मूल्य इंसान को बहुत ऊंचाई तक ले जाते हैं।

बबैल के शांति सरोवर की राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने बताया कि यह कार्यक्रम 90 दिनों तक चला। जिसके अंतर्गत ब्रह्माकुमारी बहने उक्त विभिन्न स्कूलों में निरंतर जाती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां जाकर विशेष रूप से 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को गुणवान व चरित्रवान बनाने के साथ-साथ बेहतर जीवन जीने की कला सिखायी।

इससे पहले मुख्यातिथि ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा का स्वागत किया। बीके तनू व पूजा ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया व ब्रह्माकुमारी सुषमा व प्रीति ने प्रभु स्मृति के दिव्य गीत की प्रस्तुति दी। मास्टर जागेराम ने सबका आभार प्रकट किया। मंच संचालन बीके गुलशन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed