फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Student kidnapped, jumped from train in Gujarat

छात्र का अपहरण, गुजरात में ट्रेन से कूदकर भागा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Student kidnapped, jumped from train in Gujarat
पानीपत। विकास नगर से दो बदमाशों ने नौवीं कक्षा के छात्र का नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया। छात्र अपने दोस्त के घर पढ़ाई करने के लिए जा रहा था। बदमाश छात्र को पहले दिल्ली फिर राजस्थान ले गए। ट्रेन में बदमाशों को नींद आई तो छात्र गुजरात के दोहद स्टेशन पर उतरकर भाग गया। एक होटल पर जाकर पिता को कॉल की। पिता ने मुंबई से अपने दामाद को दोहद भेजा और छात्र को बरामद कराया। छात्र के पिता के बयानों पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर पुलिस ने विकास नगर में सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एक कैमरे के फुटेज में बच्चा स्कूल बैग लेकर अकेला जाता दिख रहा है लेकिन अब तक अपहरणकर्ताओं का पता नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि लड़के के बयान के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विकास नगर के निजी स्कूल के नौवीं के छात्र राधेश्याम ने बताया कि उसके पिता नागेंद्र प्रिटिंग का काम करते हैं। परिवार में उससे बड़ा उसका भाई हरिओम और बहन पूजा है। मंगलवार दो बजे वह स्कूल से आया था। खाना खाने के बाद दोस्त अंकित के घर पढ़ाई करने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में रेहड़ी से समोसा लिया। इसी वक्त उसके पास एक युवक आया और स्कूल एवं पिता के नाम के साथ ही उसके बारे में पूछने लगा। अचानक युवक ने उसके मुंह पर रुमाल रख दिया और वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब होश आया तो वह ट्रेन में था। उसके पास दो युवक बैठे थे। वह चुपचाप बैठा रहा। दिल्ली से राजस्थान ले गए और कई घंटों के बाद फिर एक स्टेशन पर ट्रेन रुकी। इस दौरान एक युवक शौचालय गया था जबकि दूसरा सो रहा था। वह ट्रेन चलने के साथ ही उतर गया। दौड़कर स्टेशन से बाहर आया और पिता को कॉल किया।
नागेंद्र ने बेटे को होटल में भेजा
राधेश्याम ने बताया कि पिता से बात करने के बाद उन्होंने तुरंत किसी होटल में जाने के लिए कहा। होटल में जाकर पिता की होटल के मैनेजर से बात कराई। पिता ने होटल मालिक को अपहरण की बात बताई और राधेश्याम को अपने पास रोकने के लिए कहा।
मुंबई में रिश्तेदार को काल किया, बेटा परिचित के पास है
बेटे के दोहद स्टेशन पर उतरने के बाद नागेंद्र ने अपने दामाद रामप्रवेश को कॉल की। रामप्रवेश मुंबई में रहता है। सूचना मिलते ही वह दोहद पहुंचा और होटल से राधेश्याम को लेकर अपने परिचित के पास गया। फिलहाल राधेश्याम परिचित के पास ही है।

राधेश्याम से बात करेंगे तब ही कुछ कहा जा सकता है
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में राधेश्याम अकेला जाता दिखाई दे रहा है। अपहरण का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। राधेश्याम से बात करने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा। - मंजीत सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed