फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Student kidnapped from Noida escaped from clutches

नोएडा से अपहृत किया गया छात्र चंगुल से छूटकर भागा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Student kidnapped from Noida escaped from clutches
समालखा। पीड़ित युवक अतुल का मेडिकल कराती हुई पुलिस। - फोटो : Panipat
समालखा। नोएडा सेक्टर-18 से 25 जुलाई को अपहरण किया गया एमएससी छात्र बुधवार की सुबह समलाखा के गांव पट्टी कल्याणा स्थित बंद पड़े ढाबे के कमरे से अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। छात्र एक होटल पर पहुंचा और वहां ठहरे एक युवक के फोन से समालखा पुलिस को कॉल किया। अपहरण की सूचना से हड़कप मच गया। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और युवक का मेडिकल कराकर उसकी निशानदेही पर घटना स्थल का भी मुआयना किया। हालांकि ढाबे में कोई नहीं मिला। पुलिस ने चार अपहरणकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

मूलरूप से राजस्थान के जिले कारोनी के सुरोट निवासी अतुल ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में एसएससी की कोचिंग ले रहा है। गत 24 जुलाई को राजस्थान से दिल्ली के मुखर्जी नगर आया था। अगले दिन 25 जुलाई को उसके दोस्त तरुण यादव ने परीक्षा की तैयारी को लेकर नोट्स देने के लिए नोएडा सेक्टर-18 में विनायक अस्पताल के पास बुलाया। वहां तरुण ने उसे जबरन एक कार में बैठा लिया।
विज्ञापन

कार में पिस्तौल के साथ तीन अन्य युवक भी बैठे थे। उन्होंने उसे गनप्वाइंट पर ले लिया और घर वालों को कॉल कराकर पांच लाख रुपये की फिरौती मंगवाई। उन्होंने करीब चार-पांच बार घर वालों से फोन पर बात कराई। परिवार वालों ने 70 हजार रुपये का इंतजाम कर उसके खाते में डाले, जिसे बदमाशों ने अतुल के एटीएम कार्ड के जरिए निकाल लिया। बदमाश उसे कार में लेकर हरियाणा और यूपी के नेशनल हाईवे पर घूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद पड़े ढाबे के कमरे में ले जाकर रखा, यहां से ही छात्र भागा
अतुल ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उसे सोमवार और मंगलवार को अलग-अलग जगह पर रखा और मंगलवार की रात को उसे समलाखा के पट्टीकल्याणा में दिल्ली लेन पर एक बंद पड़े ढाबे के कमरे में लेकर आए। उसे बदमाशों ने ढाबे पर ही रखा। लेकिन बुधवार की सुबह सात बजे बदमाशों के सोने के दौरान से भागने का मौका मिल गया। उसने एक बदमाश के मोबाइल से परिजनों को कॉल किया और लोकेशन ट्रेस कराने के लिए कहा। इसके बाद वहां से भाग निकला। ढाबे के पास ही एक होटल पहुंचा और वहां मौजूद एक युवक के फोन से पुलिस को सूचना दी।
राजस्थान पुलिस के सहयोग से ट्रेस हुई लोकेशन
पीड़ित अरुण के दादा श्रीपाल प्रजापत ने बताया कि राजस्थान पुलिस ने अतुल की रनिंग लोकेशन ट्रेस करने में काफी मदद की। वह दिल्ली मुखर्जी नगर केस दर्ज कराने भी गए, लेकिन पुलिस ने वारदात की लोकेशन पर केस दर्ज होने की बात की। इसके उपरांत उन्होंने फिर से राजस्थान पुलिस से मदद की गुहार लगाई। वहां से बदमाशों की रनिंग लोकेशन यूपी के मेरठ और गाजियाबाद के आसपास की मिली।

गन्ने के खेतों में एक अन्य व्यक्ति को भी मारी थी पैर में गोली
दादा श्रीपाल प्रजापत के अनुसार अतुल ने उन्हें बताया कि दिल्ली से अपहरण करने के बाद आरोपी उसे यूपी में घुमाते रहे। वहां उसे गन्ने के खेत में ले जाकर जमकर पीटा। इस दौरान बदमाश एक अन्य युवक को भी वहां लेकर आए। जिसके पैर में गोली भी मारी। उसके परिजनों से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
केस दर्ज कर चारों अपहरणकर्ताओं की तलाश की जा रही है
पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसके दोस्त तरुण यादव समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
- नरेंद्र कुमार, एसएचओ, थाना समालखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed