फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Student Kanhaiya's lung had burst due to knife attack

Panipat News: छात्र कन्हैया का चाकू लगने से फट गया था फेफड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Student Kanhaiya's lung had burst due to knife attack
पानीपत। उझा राेड साईं काॅलाेनी में वीरवार रात को 12वीं के छात्र कन्हैया का चाकू फेफड़े में लगा था। यही उसकी मौत का बड़ा कारण हुआ। चाकू लगने के बाद खून अंदर बहने लगा। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस की प्रथम दृष्टया में सामने आया कि आरोपी और उसके बीच पिछले एक साल से विवाद चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से मजबूत होने का दावा दिखाते थे।
विज्ञापन

थाना चांदनी बाग की पुलिस ने शुक्रवार को कन्हैया के शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में कन्हैया का एक चाकू लगना सामने आया। पुलिस ने पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया। कन्हैया के पिता राजपाल ने बताया कि उसके बेटे कन्हैया का हर्ष और उसके दाेस्ताें के साथ एक साल पहले कहासुनी व झगड़ा हाे गया था। उसी रंजिश के चलते दाेनाें के बीच खींचतान चली हुई थी। दाेनाें के बीच बाेलचाल बंद थी। हर्ष ने तीन चार दिन पहले उसके बेटे के साथ कहासुनी की थी। हर्ष की मां ने कन्हैया को कहा था कि वह दोबारा कुछ कहे ताे उसे आकर बताना। हर्ष ने उसके बेटे के साथ वीरवार को फिर झगड़ा कर दिया। कन्हैया हर्ष की मां के पास झगड़ा करने का उलाहना देने गया था। हर्ष व उसके चार साथियाें ने मिलकर कन्हैया के साथ मारपीट की और उसको चाकू मार दिया। उसका पता चला कि हर्ष पहले दाे साथियाें के साथ पैदल था। उसने फाेन कर दाे युवकाें काे और बुलाया। वे मोटरसाइकिल पर आए थे। आरोपी कन्हैया की हत्या कर मोटरसाइकिल लेकर भाग गए।
विज्ञापन

वर्जन :
साईं कॉलोनी में युवक कन्हैया की हत्या में पुलिस को हर्ष और उसके चार दोस्तों के खिलाफ शिकायत मिली है। थाना चांदनी बाग की पुलिस ने इसमें हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस व सीआईए की टीम आरोपियों की धरपकड़ में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।



पढ़ने वाले बच्चों
दूसरे के घर चले गए थे। पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। ि




-साईं कॉलोनी में छात्र कन्हैया की वीरवार रात को हत्या कर दी

-एक साल पहले कहासुनी की रंजिश में दिया वारदात को अंजाम



-थाना चांदनी बाग की पुलिस शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया

-परिजनों ने कॉलोनी के ही युवकों पर लगाए हत्या के आरोप



-परिजनों ने इसमें पांच लोगों पर आरोप लगाए हैं

-कन्हैया वीरवार रात को आरोपी पक्ष के घर पहुंच गया था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed