फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   student beaten to death

Panipat News: छात्र को पीटकर मार डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
student beaten to death
पानीपत। कुछ लोगों ने रेलवे कॉलोनी निवासी बीए के एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसका शव सेक्टर-25 में पड़ा मिला। थाना चांदनी बाग पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। आरोपियों ने दो दिन उसके बड़े भाई पर भी हमला किया था। आरोपी मृतक के भाई पर दिहाड़ी पर ऑटो चलाने का दबाव बनाते थे, लेकिन वह उनका ऑटो नहीं चला रहे थे। इसी बात पर उन्होंने रंजिश रखनी शुरू कर दी थी। इसी रंजिश में बीए के छात्र की हत्या की गई है।
विज्ञापन




रेलवे कॉलोनी निवासी सूरज ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। उसका भाई सुशील (22) बीए द्वितीय में पढ़ रहा था। गांधी कॉलोनी निवासी मोनी व मुकेश उस पर अपनी ऑटो दिहाड़ी पर चलाने का दबाव बना रहे थे। जब उसने उनका ऑटो चलाने से मना कर दिया तो तीन जनवरी की रात को मोनी ने उस पर हमला कराया था। उसकी आंख पर चोट मारने के बाद उसको और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। सोमवार को उसका भाई सुशील घर से गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। दोपहर को सुशील के मोबाइल से उसके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसे बताया कि उसका भाई सेक्टर 25 में बेसुध पड़ा है। वह सूचना मिलते ही मौके पहुंचा। सुशील के सिर में चोट थी। वह सुशील को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे शक है कि मुकेश व मोनी से उसके भाई सुशील की हत्या की है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर ही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन

वर्जन :
पुलिस को सेक्टर-25 में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार, प्रभारी, चांदनी बाग थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed