फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Student alleges molestation, teacher suspended

ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा ने अध्यापक पर लगाया छेड़छाड़ करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Student alleges molestation, teacher suspended
बिलासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छछरौली का औचक निरीक्षण के दौरान - फोटो : Yamuna Nagar
पानीपत। सेक्टर 11 स्थित एक एसडीवीएम हुडा स्कूल में एक 11वीं कक्षा की छात्रा ने अपने हिंदी के अध्यापक सतबीर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने पहले अपने माता-पिता को आपबीती बताई और फिर परिजनों ने स्कूल की प्रिंसिपल को लिखित शिकायत देकर अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

स्कूल प्रिंसिपल ने अभिभावकों की शिकायत चांदनी बाग थाना में प्रेषित कर दी और निष्पक्ष जांच करने की मांग की, वहीं प्रिंसिपल ने कहा कि जब तक जांच चलेगी तब तक के लिए अध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी एसडीवीएम स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा ने शुक्रवार को बताया कि हिंदी विषय के अध्यापक ने उसके साथ छेड़छाड़ की, उसने विरोध किया तो अध्यापक ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इतना ही नहीं किसी को बताने पर उसे अंजाम भुगतने की भी धमकी दी। जिसके बाद वह एसडीवीएम स्कूल की प्रिंसिपल के पास पहुंचे और लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शुक्रवार दोपहर 12 बजे छात्रा के परिजन उनके पास शिकायत लेकर आए थे, मामले की सुनवाई के बाद उन्होंने चांदनीबाग थाना पुलिस को छात्रा से छेड़छाड़, दुर्व्यवहार करने संबंधी शिकायत देकर निष्पक्ष जांच करने की मांग की। जब तक जांच चलेगी तब तक के लिए अध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है।

- डॉ. अनु गुप्ता, एसडीवीएम हुडा
वर्जन
इस संदर्भ में मिली शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, थाना प्रभारी, चांदनीबाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed