{"_id":"60eb52c88ebc3ec254124c87","slug":"struggled-with-water-for-three-months-demonstrated-panipat-news-knl76151395","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से पानी को तरसे, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से पानी को तरसे, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पानीपत। तपा देने वाली भयंकर गर्मी में वार्ड नंबर 3 के लोग पीने के पानी के लिए पिछले तीन महीने से तरस रहे हैं। इसके विरोध में वार्ड नंबर तीन की गली नंबर तीन के लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि इस मिट्टी वाले पानी से लोगों की पानी की टंकियों में भी गंदगी जम चुकी है। नल जाम हो चुके हैं। पानी का साफ करने वाले वाटर प्यूरीफायर सिस्टम तक खराब हो चुके हैं। पानी को भरने वाले मोटरें तक जल चुकी हैं। पीने के पानी की पाइप तक ब्लॉक हो चुकी हैं। लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय नेताओं समेत निगम अधिकारियों से भी की है, लेकिन इसके बाद भी इनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसकी शिकायत सीएम विंडो पर भी की गई, लेकिन इसका भी निगम और नेताओं पर कोई असर नहीं हुआ। अब हालात इतने खस्ता हो चुके हैं कि लोग धरने प्रदर्शन करने पर उतारू हैं। लोगों ने इसका ठीकरा सीधा सरकार पर फोड़ा है।
लोगों ने बताया कि उन्हें मजबूरी में कैंपरों का सहारा लेना पड़ रहा है। जो पानी सरकारी ट्यूबवेल के नलों से आ रहा है वह गंदा और मिट्टी युक्त पानी है। जो पीने तो दूर, अन्य किसी काम के उपयोग में भी नहीं लाया जा सकता। वहीं, कई जगहों पर पाइपलाइन लीकेज होने से सीवर का पानी भी पाइप लाइन के जरिए लोगों के घरों में पहुंच रहा है। इसे पीकर लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
खराब हुए ट्यूबवेल, छोटे ट्यूबवेल दे रहे गंदा पानी-
वार्ड नंबर 3 के सुधीर नगर में मंसाराम हाई स्कूल के पास पहले पब्ल्कि हेल्थ का बड़ा ट्यूबवेल था जो ठप हो चुका है। अब पब्लिक हेल्थ बड़ा ट्यूबवेल लगाने के लिए तैयार है लेकिन ट्यूबवेल लगाने की जगह नहीं है। अब निगम छोटे ट्यूबवेल लगा रहा है। इन छोटे ट्यूबवेल में से गंदा और मिट्टी युक्त पानी आ रहा है। इस पानी को न तो पीया जा सकता है और न ही कपड़े धोए जा सकते हैं। यहां भी लोग पीने के पानी को लेकर पिछले कई महीने से परेशान हैं। प्रदर्शन करने वालों में लाडी सरदार, जतिन, गीता, कौशल्या, रेखा, सुदेश, निर्मला, कमलेश, बबली ने प्रशासन से मांग की कि इसको जल्दी से जल्दी ठीक करवाएं ताकि लोग स्वस्थ रह सकें।