फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Struggle to get no dues

नो-ड्यूज सर्टिफिकेट को लेकर छूटे पसीने

Sat, 26 Dec 2015 11:46 PM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Struggle to get no dues

विज्ञापन
गोहाना रोड स्थित बिजली निगम में नो-ड्यूज लेने आए करीब दो दर्जन लोगों को बिजली अधिकारी न मिलने के चलते मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव प्रथम चरण के नामांकन पत्र भरने की समय अवधि 29 दिसंबर तक होने के चलते बिजली निगम एसई द्वारा शनिवार को बिजली अधिकारियों को ऑफिस में बैठने के आदेश दिए गए, लेकिन मॉडल टाउन डिविजन में कोई भी बिजली अधिकारी न मिलने के चलते लोगों को बिना नो-ड्यूज लिए ही वापस लौटना पड़ा है।

इससे लोगों में बिजली प्रशासन के प्रति रोष भर हुआ है। नामांकन पत्र भरने में पहले ही दो दिन का सरकारी अवकाश घोषित किया हुआ है जिस कारण नामंकन पत्र भरने में दो दिन वैसे कम हो गए। वहीं अब कार्यालय में अधिकारी न मिलने से मुश्किल बढ़ गई। वहीं अन्य डिविजन में दिनभर नो-ड्यूज लेने वालों की भीड़ लगी रही है। सब अर्बन डिविजन में नो-ड्यूज लेने आए मदनलाल ने बताया कि नो-ड्यूज के लिए पिछले सोमवार से धक्के खा रहा हूं, पैरों से अशक्त होने के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अब की बार ब्लॉक समिति का चुनाव लड़ने के लिए नामंाकन पत्र भरना है। वहीं धर्मबीर, सतीश, प्रवीन आदि ने बताया कि सुबह से नो-ड्यूज लेने के आए हुए है लेकिन मॉडल टाउन डिविजन में कोई भी अधिकारी नहीं बैठा और अंदर से दरवाजा बंद कर रखा है। ऐसे में अब बिना नो-ड्यूज लिए ही वापस जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हजार एनओसी जारी
बिजली कर्मियों के अनुसार शनिवार को करीब एक हजार एनओसी जारी की गई हैं। ज्यादातर पुराने प्रत्याशी ही शपथ पत्र के लिए आ रहे है। रोजाना बिजली निगम 20 से 25 हजार रुपये राजस्व प्राप्त कर रहा है। हालांकि इससे पहले बिजली निगम ने लाखों रुपये राजस्व के रूप में प्राप्त कर चुका है।


वर्जन
बिजली कर्मियों को पंचायत चुनाव के चलते आदेश दिए गए हैं कि नो-ड्यूज के लिए लोगों को किसी प्रकार की परेशान न आने दी जाए। अगर परेशानी हुई तो कार्य दिवस के दिन मामले की जांच करेंगे।
बीएस गर्ग, एसई बिजली निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed