फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Strong winds bring down temperatures, rain expected tomorrow

Panipat News: तेज हवा चलने से तापमान में आई कमी, कल बारिश के आसार

Sat, 30 May 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 30 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Strong winds bring down temperatures, rain expected tomorrow
तेज धूप से बचने के लिए चुनरी का सहारा लेती युवती। संवाद
पानीपत। नौतपा के पांचवें दिन तेज हवाएं चलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि गर्म लू से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन उमस भरी गर्मी ने परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग ने रविवार को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में वीरवार रात तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद शुक्रवार को दिनभर तेज हवाएं चलने से अधिकतम तापमान घटकर 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार करीब 21 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन


तेज हवा चलने से लोगों को लू से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन उमस के कारण पंखे और कूलर भी बेअसर नजर आए। विकास नगर निवासी हरिराम ने बताया कि पिछले दो दिनों से तेज हवाओं के कारण लू का असर कम हुआ है, लेकिन उमस बढ़ने से ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नौतपा के दौरान तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है, लेकिन बिजली के अघोषित कट लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। दिन में कामकाज और रात में बिजली कटौती के कारण लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही। कई बार शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।




कृषि विज्ञान केंद्र उझा के जिला समन्वयक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को बारिश होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

तापमान का रिकॉर्ड


दिन — अधिकतम / न्यूनतम तापमान

शुक्रवार — 36 / 25 डिग्री सेल्सियस
शनिवार — 34 / 25 डिग्री सेल्सियस

रविवार — 33 / 24 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed