{"_id":"69e8177fba83253ff20c3464","slug":"strong-winds-and-sunshine-tormented-the-people-with-temperatures-expected-to-rise-for-several-days-to-come-panipat-news-c-244-1-pnp1007-155852-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: धूप संग तेज हवा ने सताया, आगे कई दिन तापमान बढ़ने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: धूप संग तेज हवा ने सताया, आगे कई दिन तापमान बढ़ने के आसार
विज्ञापन
पानीपत। जिले में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री और बढ़ गया। दिन के समय हवा की तेज रफ्तार होने से लोगों को परेशानी हुई।
मौसम विशेषज्ञ ने आगामी कई दिन तापमान बढ़ने का आसार जताए हैं। गर्मी के साथ तेज हवा ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है। मंगलवार को सुबह ही तेज धूप निकलने से तापमान सोमवार की अपेक्षा एक डिग्री बढ़कर 39 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। हवा की रफ्तार 23 किमी प्रति घंटा रही जो लोगों को राहत नहीं दे सकी बल्कि लोगों की परेशानी बढ़ी।
धूलकण उड़ने से राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी हुई। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ समाप्त होने से अप्रैल माह समाप्त होने से पहले लगातार तापमान बढ़ सकता है।