फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Strong arrangements will be made for the Kanwariyas

Panipat News: कांवड़ियों के लिए किए जाएंगे पुख्ता इंतजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Strong arrangements will be made for the Kanwariyas
समालखा। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वालों की सुविधा के लिए पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में करीब आधा दर्जन जगहों पर नाके लगाए जाएंगे। पट्टीकल्याणा, भापरा, पुराना बस अड्डा व गांधी आदर्श काॅलेज के पास नाके की जगह चिह्नित की है। आट्टा रोड सहित दो-तीन नाकों के लिए जगह चिह्नित करना शेष बचा है। थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान भाला, लाठी, डंडे सहित हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध है। नाका 11 जुलाई से लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ नाकों पर 24 घंटे पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। जिससे कोई हादसा हो तो मौके पर उसका समाधान किया जा सके। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की संख्या निर्धारित की जाएगी। कांवड़ियों के लिए शिविर लगाने वालों को पुलिस अधिकारियों से इजाजत लेने का प्रावधान है। शिविर में पर्याप्त व्यवस्था करनी होगी। शिविर रोड से काफी दूरी पर लगेगा। जिससे यातायात प्रभावित न हो। शिविर लगाने वालों को पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी। जिससे जाम की स्थिति पैदा न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed