फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   strike, situatuioan,normal, panipat news

हड़ताल के बाद सामान्य हुए हालात, सरकारी कार्यों को सोमवार को इंतजार

Sat, 03 Sep 2016 11:57 PM IST
panipat
panipat Updated Sat, 03 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और प्रदेश स्तरीय संघों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बाद शनिवार को हालात सामान्य हो पाए। हालांकि सरकारी कार्यालयों में कामकाज न होने के कारण आमजन को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा है। यातायात सामान्य होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते आमजन को समस्या से दो-चार होना पड़ा था। बसें बंद के चलते यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में यहां-वहां भटकना पड़ा। शनिवार सुबह रोडवेज की बसें अपने निर्धारित समय से रूटों पर रवाना हुई। जिससे यात्रियों को राहत मिली है। वहीं सरकारी कामों लिए लोगों को सोमवार का इंतजार करना पड़ेगा। समालखा निवासी श्यामलाल, प्रदीप और अजीत ने बताया कि शुक्रवार को हड़ताल के चलते सरकारी कार्यालय बंद रहे थे।
विज्ञापन

रोडवेज को लाखों का फटका
रोडवेज को बसों से रोजाना करीब 12 लाख रुपये राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान बसें बंद होने के कारण लाखों रुपये का फटका लगा है। हालांकि 30 प्रतिशत तक बसें चलाई गई थी। लेकिन यात्रियों को इनसे खास सुविधा नहीं प्राप्त हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान 70 से अधिक बसें चलाई गई थी। लेकिन हड़ताल से राजस्व पर असर पड़ा है। रोडवेज रोजाना करीब 12 लाख रुपये राजस्व है।
एमएस खर्ब, जीएम, रोडवेज, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed