फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Strike continue but all work suspend in nagar nigam

तीसरे दिन भी जारी रही निगम कर्मचारियों की हड़ताल, अनिश्चितकालीन की घोषणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Strike continue but all work suspend in nagar nigam
मांगों को लेकर बुधवार को भी लगातार तीसरे दिन निगम कर्मचारियों की निगम कार्यालय के सामने हड़ताल जारी रही और पूर्ण रूप से वर्क सस्पेंड रखा गया। इस दौरान हड़तालियों ने न तो किसी निगम कार्यालय को खुलने नहीं दिया और न ही अधिकारियों तक को कार्यालय जाने दिया। जिससे निगम का पूरा कामकाज प्रभावित रहा और कोई भी काम नहीं किया जा सका। निगम अधिकारी दिन भर अपने ठिकाने ढूंढते रहे। इसके चलते निगम आयुक्त भी दफ्तर नहीं पहुंच पाए। वहीं मेयर ने निगम कर्मचारियों की इस हड़ताल से मुंह तक मोड़ लिया। वहीं, मांगों को न मानने पर हड़तालियों ने हड़ताल को अनिश्चितकाल तक चलाने की घोषणा की है। इस बार हड़ताल की अध्यक्षता राज्य कार्यकारिणी सदस्य बलदेव बागड़ी व मंच संचालन रणबीर नांदल ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सुभाष चंडालिया, सचिव कृष्ण बागड़ी, खंजाची संजय, प्रेस सचिव बलराज, मुख्य सलाहकार राजेंद्र, औमप्रकाश, ऑडिटर सतीश समेत निगम के सभी कर्मचारी मोजूद रहे।
विज्ञापन

आयुक्त के घर को बना देंगे डंपिंग स्टेशन
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे 17 सितंबर को आयुक्त को उनके निवास पर ही घेरेंगे और उनके निवास स्थान पर कूड़ा डालकर उसे कूड़े का डंपिंग स्टेशन बना देंगे। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी उनकी हड़ताल के लिए तैयार हैं। अगर प्रशासन ने उनकी हड़ताल का विरोध किया तो वे प्रशासन से मुकाबले के लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed