फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Strict surveillance in NEET using CCTV, jammers, and fingerprinting; tight security arrangements at seven exam centers; candidates to be granted entry only after screening.

Panipat News: नीट में सीसीटीवी, जैमर और फिंगरप्रिंट से कड़ी निगरानी

Fri, 12 Jun 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 12 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Strict surveillance in NEET using CCTV, jammers, and fingerprinting; tight security arrangements at seven exam centers; candidates to be granted entry only after screening.
नीट में सीसीटीवी, जैमर और फिंगरप्रिंट से कड़ी निगरानी, सात परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, अभ्यर्थियों की जांच के बाद मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) के दौरान जिले के सातों परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों, जैमर और फिंगरप्रिंट सत्यापन के जरिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की बारीकी से जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
इस संबंध में वीरवार को जिला सचिवालय सभागार में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ परीक्षा तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से प्रत्येक परीक्षा केंद्र की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने टॉयलेट, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, घड़ी, बाथरूम और साफ-सफाई सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रश्नपत्रों के सुरक्षित संग्रहण, वितरण और परीक्षा उपरांत उनकी वापसी की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई। स्पष्ट किया गया कि पेपर वितरण और वापसी की पूरी प्रक्रिया निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराई जाएगी।
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों, जैमर और फिंगरप्रिंट आधारित सत्यापन व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा की गई, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और सुरक्षित रहे। अभ्यर्थियों के परिजनों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के बाहर पेयजल, बैठने और प्रतीक्षा स्थल की उचित सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, नगराधीश टीनू पोसवाल तथा डीईओ राकेश बूरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed