फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Street vendor stabs car driver

Panipat News: रेहड़ी संचालक ने कार चालक को घोंपा सुआ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Street vendor stabs car driver
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



पानीपत। धूप सिंह नगर में कार की रेहड़ी से टक्कर होने पर रेहड़ी संचालक ने कार सवार युवक के पेट में सुआ घोंप दिया, जो युवक की किडनी व फेफड़े में घुस गया। परिजन उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां से डाॅक्टरों ने युवक को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। यहां युवक की सर्जरी की गई । युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


धूप सिंह नगर निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम सात बजे धूपसिंह नगर निवासी उसका साला बादल और उसका दोस्त नीरज गाड़ी से उसके बेटे के जन्मदिन की पार्टी के लिए घर आ रहे थे। इस दौरान धूप सिंह नगर में उसकी कार की रेहड़ी से टक्कर हो गई। उसके साले बादल ने रेहड़ी संचालक ढब्बू से माफी मांगी और उचित हर्जाना देने का भी आश्वासन दिया। ढब्बू व उसके दोस्त नशे में थे।
विज्ञापन

उन्होंने उसकी एक न सुनी और उन पर हथियारों से हमला कर दिया। उसके पेट पर बर्फ के सुए से हमला किया गया। वो जान बचाने की कोशिश में पड़ोसी के घर में घुस गए। जो यहां से बादल को नागरिक अस्पताल में ले गए। यहां से डॉक्टरों ने बादल को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन बादल को एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां जांच में बादल के किडनी और फेफड़े मे छेद की पुष्टि हुई। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed