फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Street cleaners take to the streets in support of firefighters

Panipat News: दमकलकर्मियों के समर्थन में सड़कों पर सफाई कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Street cleaners take to the streets in support of firefighters
जीटी रोड पर एलिवेटेड हाईवे के नीचे हड़ताल पर बैठे कर्मचारी। संवाद
पानीपत। दमकलकर्मियों की 22 सूत्रीय मांग के लिए हड़ताल शुक्रवार को 22वें दिन भी जारी रही। हड़ताल में नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी शामिल हुए। शुक्रवार को दमकलकर्मियों और सफाईकर्मियों ने संयुक्त रूप से हड़ताल की। पहले जीटी रोड पर रोष मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जीटी रोड एलिवेटेड हाईवे के नीचे धरना दिया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि 22 दिन से हड़ताल होने के बावजूद भी कोई उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के बैनर तले आठ अप्रैल को दमकल विभाग में तैनात 99 अनियमित कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की थी। इसके बाद से ही वह लगातार हड़ताल पर हैं। दो दिन पहले कर्मचारियों ने कार्मिक अनशन शुरू कर दिया था। इसके बावजूद भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। जिसके बाद नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ भी उनके समर्थन में आ गया और शुक्रवार को हड़ताल कर दी।
विज्ञापन

सभी कर्मचारी सुबह 10 बजे नगर निगम के पालिका बाजार स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद यहां से पैदल मार्च करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन दिया। यहां से सभी कर्मचारी एलिवेटेड हाईवे के नीचे हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों ने सरकार पर अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। कर्मचारी संगठन के प्रधान रणधीर सिंह ने कहा कि फरीदाबाद हादसे में मौत का शिकार हुए भवीचंद और रणवीर सिंह के परिजनों को सरकार की और से अभी तक कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई है। वहीं कर्मचारी संगठन की 22 सूत्रीय मांगों पर भी कोई विचार नहीं किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अनशन पर कर्मचारी
बुधवार से कर्मचारियों ने कार्मिक अनशन शुरू किया था। यह अनशन लगातार जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह पूर्ण रूप से भूख हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर प्रवीण तूर, विनोद शर्मा, प्रविंद्र राठी, सुरेंद्र मलिक, बिजेंद्र खर्ब, सुरजीत कुंडू, विरेंद्र, जितेंद्र आदि रहे।
----

जीटी रोड पर एलिवेटेड हाईवे के नीचे हड़ताल पर बैठे कर्मचारी। संवाद

जीटी रोड पर एलिवेटेड हाईवे के नीचे हड़ताल पर बैठे कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed