फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Stopped to save friends' car also hit by another car, survived

Panipat News: बचाने रुके दोस्तों की कार में भी दूसरे कार ने मारी टक्कर, बचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Stopped to save friends' car also hit by another car, survived
पानीपत। एलिवेटेड हाईवे पर शुक्रवार को आधी रात को पांच दोस्तों के साथ हुए कार हादसे ने पानीपत के लोगोें को भी झकझोर दिया है। गौरतलब है कि एक अन्य कार में आगे चल रहे अन्य दोस्त जैसे ही सड़क हादसे के शिकार अपने चार दोस्तों को बचाने के लिए अपनी कार रोके। पीछे से एक अन्य कार ने उनकी कार को भी टक्कर मारी लेकिन वे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार घायल पांचवें दोस्त सौरव निवासी गांव जाटी कलां सोनीपत ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे वे दस दोस्त दो कारों में सवार होकर सोनीपत के कुंडली से पानीपत की ओर चले थे। करीब 12 बजे जब वे पानीपत पुल पर संजय चौक के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक उनकी कार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। फिर उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। जिससे कार में आग लग गई। इस दुर्घटना में कार सवार सभी पांचों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
विज्ञापन

दूसरी गाड़ी में सवार दोस्त सोनीपत के गांव सेरसा निवासी रोहित ने बताया कि उनकी गाड़ी आगे चल रही थी। उसमें भी पांच दोस्त थे और दूसरी गाड़ी उनकी गाड़ी से कुछ ही पीछे थी उसमें भी पांच दोस्त थे। जब वे संजय चौक के आसपास रहे होंगे तो उन्होंने देखा कि पीछे वाली गाड़ी नहीं आ रही है। उन्होंने अपनी कार से अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे से आ रही एक अन्य कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी लेकिन ये टक्कर ज्यादा बड़ी नहीं थी। इससे उनकी गाड़ी का कम नुकसान हुआ लेकिन वे सभी बच गए। इस दौरान उनकी गाड़ी बंद हो गई। वे नीचे उतरे और अपने बाकी के दूसरी कार में सवार अन्य पांच दोस्तों को देखने वापस पुल पर चलेे। करीब 300-400 मीटर दूर उन्होंने देखा कि उनके दोस्तों की दूसरी कार में आग लगी है। उन्होंने अपनी कार से फायर इंस्टिग्यूशर सिलिंडर निकाला और आग बुझाई। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त कार के शीरे तोड़कर सभी दोस्तों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

मांगते रहे लिफ्ट, किसी ने नहीं रोकी कार
प्रत्यक्षदर्शी रोहित ने बताया हादसे से कार काफी दुर्घटना ग्रस्त हो चुकी थी। उन्होंने मुश्किल से अपने दोस्तों को बाहर निकाला। इसके बाद पुल से जा रहे अन्य लोगाें से मदद मांगी। गाड़ियों से लिफ्ट लेने का प्रयास किया लेकिन किसी ने गाड़ी नहीं रोकी। एंबुलेंस भी काफी देरी से आई। काफी मशक्कत के बाद वे सभी को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पांच में से चार की मौत हो गई और एक गंभीर हालात में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed