फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Stolen tractor bought at low price, police arrested along with tractor

Panipat News: चोरी का ट्रैक्टर कम कीमत पर खरीदा, पुलिस ने ट्रैक्टर सहित किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Stolen tractor bought at low price, police arrested along with tractor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पानीपत। सीआईए-वन की पुलिस टीम ने चोरी का ट्रैक्टर को खरीदने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान हर्षदीप निवासी हरिसिंह कॉलोनी नूरवाला के रूप में हुई। वहीं पर जिन तीन आरोपियों ने ट्रैक्टर बेचा था। जानलेवा हमले में जेल में बंद आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ कर रही है।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए वन पुलिस टीम में शनिवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर नूरवाला अड्डा से आरोपी हर्षदीप निवासी हरिसिंह कॉलोनी नूरवाला को काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने चोरीशुदा उक्त ट्रैक्टर कम कीमत पर खरीदने बारे स्वीकारा। उसने बताया कि उसकी पिंकू निवासी इंद्रा विहार कॉलोनी के साथ करीब चार साल से दोस्ती है। पिंकू करीब 25 दिन पहले अपने दोस्त कादिर व आकाश निवासी जावा कॉलोनी के साथ उसके पास आया था। तीनों ने बताया उन्होंने ज्योति कॉलोनी से एक महिंद्रा ट्रैक्टर चोरी किया है। जिसकी अभी तक आरसी भी नही बनी है। वह ट्रैक्टर को बेचना चाहते हैं। उसने शार्टकट तरीके से मोटे पैसे कमाने के लिए तीनों से उक्त चोरीशुदा ट्रैक्टर एक लाख रुपये में खरीदकर 60 हजार रुपये नकद दे दिए व बाकी के 40 हजार रुपये ट्रैक्टर बेचने के बाद देने थे। इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी हर्षदीप चोरीशुदा ट्रैक्टर को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में था। ट्रैक्टर के कागजात न होने के कारण आरोपी को अभी तक कोई खरीदार नहीं मिला था। आरोपी हर्षदीप ने ट्रैक्टर को घर के पास प्लाॅट में खड़ा किया हुआ था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा ट्रैक्टर बरामद के पूछताछ के बाद रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा दिया। ट्रैक्टर चोरी के तीनों आरोपी पिंकू, कादिर व आकाश के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि तीनों आरोपी गत दिनों थाना तहसील कैंप में दर्ज जानलेवा हमला के एक अभियोग में पानीपत जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed