फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Stay meet face -to-school operators bloom

स्टे मिलने से स्कूल संचालकों के खिले चेहरे

Fri, 04 Oct 2013 12:08 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Fri, 04 Oct 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
Stay meet face -to-school operators bloom
पानीपत में तालाबंदी की मार झेल रहे स्कूलों को हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद स्कूल संचालकों के चेहरे खिल गए हैं। पानीपत के 31 स्कूल हाईकोर्ट से स्टे ले आए हैं और 131 स्कूल बचे हैं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों को बंद करने से संबंधित एक याचिका पर वीरवार को सुनवाई की और निजी स्कूल संचालकों की मांग पर उनको स्टे दे दिया। हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग से इस मामले में 23 अक्तूबर को रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद स्कूल संचालकों ने राहत की सांस ली ओर उनके चेहरे खिल गए।
विज्ञापन


ये है मामला
हाईकोर्ट के आदेशानुसार शिक्षा विभाग ने जिले के 134 समेत प्रदेश के 1372 स्कूलों को बंद करने का नोटिस दिया है। विभाग का मानना है कि ये स्कूल नियमों पर खरे नहीं उतरते और शिक्षा विभाग के पास इनका कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। इस सत्र के शुरू से ही स्कूलों को बंद कराने के कयास चल रहे थे। लेकिन विभाग किसी तरह का फैसला नहीं ले सका था। विभाग ने विगत सप्ताह स्कूलों को नोटिस जारी कर दिए और स्कूल बंद कराने को एक सप्ताह का समय दिया। जिसके बाद स्कूल संचालकों में खलबली मच गई और गत सप्ताह पांच दिन की छुट्टी घोषित कर दी। ये स्कूल मंगलवार को खुल गए थे। इसके बाद विभाग ने स्कूलों को बंद करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले के 134 में से 31 स्कूलों को हाईकोर्ट का स्टे मिल गया है। विभाग को 23 अक्तूबर को अपना जवाब देना होगा। यह बच्चों, अभिभावकों और स्टाफ की जीत है। जिले के बाकी 131 स्कूलों को भी एकजुट किया जाएगा और उनकी याचिका भी हाईकोर्ट में डाली जाएगी।
दलबीर सिंह खोखर, प्रधान, प्राइवेट स्कूल बचाओ संघर्ष समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed