फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Statue of Mahendra Tikait to be installed in Kisan Bhawan near Sugar Mill

शुगर मिल के पास किसान भवन में लगाएंगे महेंद्र टिकैत की मूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Statue of Mahendra Tikait to be installed in Kisan Bhawan near Sugar Mill
पानीपत। भारतीय किसान यूनियन पानीपत की मासिक बैठक किसान भवन में हुई। जिला प्रधान सोनू मालपुरिया की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में फैसला लिया गया कि पुरानी शुगर मिल में मुख्य गेट के साथ छोटू राम किसान भवन की मूर्ति को ज्यों का त्यों रखा जाए। किसान भवन में ही महेंद्र सिंह टिकैत की मूर्ति स्थापित करने पर विचार किया गया।
विज्ञापन

किसानों ने विचार किया है कि शुगर मिल किसान भवन में सर छोटू राम की प्रतिमा के साथ-साथ महाराजा सूरजमल चौधरी,चरण सिंह, चौधरी देवी लाल और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा भी स्थापित करेंगे। किसानों की मांग है कि शुगर मिल में जो किसान भवन बना हुआ है उसके एक एकड़ भूमि को किसान भवन के साथ छोड़ दिया जाए। इस संबंध में पानीपत जिले के सभी किसान मिलकर जल्द ही डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे। हरिद्वार में 16 से18 जून को तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन और चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें इच्छुक किसानों को अपनी जानकारी जिला प्रधान सोनू मालपुरिया के पास या किसान भवन में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन पानीपत के जिला प्रधान सोनू के खिलाफ सेक्टर 4 पुलिस चौकी करनाल में जो एफआइआर तीन मई को दर्ज की गई थी। पुलिस प्रशासन ने अब तक एफआईआर को रद्द नहीं किया है। भारतीय किसान यूनियन पानीपत ने ईश्वर लाठर के खिलाफ दी थी। इस पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। इस संबंध में किसान जल्द एसपी शशांक कुमार सावन से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed