फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Statements of security guard recorded, workers interrogated, family members said - all are giving different statements

Panipat News: सिक्योरिटी गार्ड के बयान दर्ज, वर्करों से पूछताछ, परिजन बोले- सभी अलग-अलग बयान दे रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Statements of security guard recorded, workers interrogated, family members said - all are giving different statements
पानीपत। जलालपुर गांव स्थित गोरजा इंटरनेशनल फैक्ट्री में तीन युवकों की हत्या के मामले में एसआईटी ने बृहस्पतिवार को सिक्योरिटी गार्ड के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा फैक्ट्री जाकर दो वर्करों से भी पूछताछ की। परिजनों का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड और दोनों वर्करों के बयान अलग-अलग हैं। फैक्ट्री में हत्या हुई है, जिसे छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। अब एसआईटी शुक्रवार को फैक्ट्री जाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालेगी। इस जांच में परिजन भी साथ रहेंगे।
विज्ञापन

मृतक कुर्बान के चाचा अयूब ने बताया कि परिजन बृहस्पतिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे समालखा में उपमंडल परिसर में एएसपी मयंक मिश्रा से मिलने गए थे। वहां परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की अपील की। इसके बाद परिजन बापौली थाने पहुंचे। वहां एएसपी भी पहुंचे। बापौली थाने में सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया गया। सिक्योरिटी गार्ड ने पूछताछ में बताया कि गत शनिवार को वह ड्यूटी पर था। रसलापुर का इस्लाम और उसका भतीजा कुरबान दोनों फैक्ट्री के टैंक से केमिकलयुक्त पानी को बाहर निकालने का काम करते थे। शनिवार रात वह सीढ़ी से नीचे उतरे और वहीं पर रह गए। संजय गया तो वह भी नीचे रह गया। वहां पर जहरीली गैस से उनकी मौत हो गई। जबकि परिजनों का कहना है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां पर कोई सीढ़ी नहीं मिली, जबकि उन्होंने अपने एक जानकार ट्रैक्टर चालक को बोलकर ट्राॅली में दूसरी फैक्ट्री से सीढ़ी मंगवाई थी। अब एसआईटी शुक्रवार को सीढ़ी लाने वाले ट्रैक्टर चालक के भी बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन

बापौली थाने के बाद एएसपी घटनास्थल पर गोरजा इंटरनेशन पहुंचे। जहां पर दो वर्करों से पूछताछ की। वहीं परिजनों ने कहा कि दोनों वर्कर और सिक्योरिटी गार्ड के बयान अलग-अलग हैं। पुलिस को सभी गुमराह कर रहे हैं। जांच को दूसरी दिशा में घुमाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम आयुक्त की तरफ से कर्मचारी मुआवजा अधिनियम 2023 की धारा 10ए के तहत फैक्ट्री के मुख्य गेट पर नोटिस चस्पा किया गया, जिसमें फैक्ट्री मालिकों से मृतकों के नाम, पिता का नाम, पता, आयु, आश्रितों के नाम, हादसे के कारण की जानकारी मुहैया कराने के लिए कहा गया है, ताकि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जा सके।

परिवार से मुलाकात के बाद सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की गई है। फैक्ट्री का भी निरीक्षण किया है। जल्द ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जाएगी। एसआईटी जांच सही दिशा में बढ़ रही है। परिवार भी जांच से संतुष्ट है।
- आईपीएस मयंक मिश्रा, एएसपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed