फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Statement of Home Secretary in Jyoti Malhotra case in Haryana Police sought 4 days additional remand for Noman

Haryana: ज्योति मल्होत्रा मामले में गृह सचिव का बयान; 4 दिन का अतिरिक्त रिमांड पर नोमान इलाही

Tue, 20 May 2025 05:04 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 20 May 2025 05:04 PM IST
सार

पानीपत में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार 24 वर्षीय नोमान इलाही को आज स्थानीय अदालत में पेश किया गया। पानीपत पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए नोमान के लिए चार दिन के अतिरिक्त पुलिस रिमांड की मांग की है।

विज्ञापन
Statement of Home Secretary in Jyoti Malhotra case in Haryana Police sought 4 days additional remand for Noman
पानीपत पुलिस ने नोमान इलाही को अदालत में पेश किया - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा की गृह सचिव सुमिता मिश्रा ने कानून-व्यवस्था और ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान दौरे को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद उन्होंने बताया कि राज्य में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) और उपायुक्त (डीसी) के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान समर्थित ऑपरेटिव्स पर सख्ती
सुमिता मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित ऑपरेटिव्स के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। हरियाणा में संदिग्ध यूट्यूब चैनलों की गहन जांच की जा रही है, और सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए विशेष सेल सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि स्लीपर सेल्स और पाकिस्तान से जुड़े लिंक्स की पहचान कर उन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा में मौजूद कमियों को दूर करने के लिए भी व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ज्योति मल्होत्रा मामला: इंटेलिजेंस फेलियर नहीं
ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान दौरे पर उठे सवालों का जवाब देते हुए गृह सचिव ने स्पष्ट किया कि यह इंटेलिजेंस फेलियर का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत एक प्रजातांत्रिक देश है, जहां वैध दस्तावेजों के साथ यात्रा की स्वतंत्रता है। ज्योति मल्होत्रा ने भी वैध दस्तावेजों के साथ यात्रा की थी। कुछ तथ्य समय के साथ सामने आते हैं, और हम इस पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


कलाकारों को सकारात्मकता की सलाह
सुमिता मिश्रा ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही कलाकारों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें उन्हें सकारात्मक और रचनात्मक सामग्री बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोपी नोमान इलाही को अदालत में पेश, पुलिस ने मांगा चार दिन का अतिरिक्त रिमांड
पानीपत में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार 24 वर्षीय नोमान इलाही को आज स्थानीय अदालत में पेश किया गया। पानीपत पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए नोमान के लिए चार दिन के अतिरिक्त पुलिस रिमांड की मांग की है। अदालत ने उसका चार दिन का अतिरिक्त रिमांड मंजूर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed