{"_id":"67aa624fd8b213fd6a0c9966","slug":"state-of-the-art-burn-ward-will-be-built-in-district-civil-hospital-panipat-news-c-244-1-pnp1003-131988-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिला नागरिक अस्पताल में बनेगा अत्याधुनिक बर्न वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिला नागरिक अस्पताल में बनेगा अत्याधुनिक बर्न वार्ड
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में छह माह में अत्याधुनिक बर्न वार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यालय ने सिविल सर्जन को जल्द बर्न वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सिविल सर्जन ने ददलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बर्न वार्ड बनाने की डिमांड भेजी थी लेकिन मुख्यालय से जिला नागरिक अस्पताल में बर्न वार्ड बनाने के निर्देश मिले हैं। यह बर्न वार्ड इमरजेंसी के पीछे छह बेड का बनाया जाएगा। बर्न वार्ड सफदरजंग अस्पताल की तर्ज पर बनेगा। इसके लिए लगभग 10 माह पहले सर्जन डॉ. संजीव गुप्ता को सफदरजंग अस्पताल में ट्रेनिंग भी दिलाई गई थी।
फिलहाल 42 करोड़ की जिला नागरिक अस्पताल की बिल्डिंग में सात साल से बर्न वार्ड नहीं है। फिलहाल बर्न मामलों को इमरजेंसी के पीछे सामान्य वार्ड में दाखिल किया जाता है। ऐसे में झुलसे मरीज को संक्रमण का खतरा रहता है। 50 फीसद से अधिक जले मरीज को रोहतक पीजीआई या खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ता है। जिला नागरिक अस्पताल में बर्न केस की मासिक ओपीडी 50 से अधिक है। अब स्वास्थ्य विभाग बर्न वार्ड को बनाने में रिफाइनरी का भी सहयोग लेगा।
कैंटीन शुरू करने का भी प्रयास-
डॉक्टरों व मरीजों के लिए कैंटीन खोलने का भी प्रयास-स्वास्थ्य विभाग डॉक्टरों व मरीजों के लिए अस्पताल परिसर में कैंटीन चालू करने का प्रयास कर रहा है। सिविल सर्जन ने डिप्टी एमएस डॉ. अमित पोरिया को इसके अस्पताल में जगह तलाश करने के निर्देश दिए हैं। यह कैंटीन शुरू होने से मरीजों के तीमारदारों को खाना बाहर से नहीं लाना पड़ेगा। डॉक्टरों को भी अस्पताल में खाना मिलेगा। जगह चिह्नित होने के बाद कैंटीन संचालन के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
वर्जन-
जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि अस्पताल में बर्न वार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय से निर्देश मिले हैं। जल्द बर्न वार्ड चालू करने का प्रयास है। इसके अलावा कैंटीन के लिए भी जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं।