फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Stadium wall demolished, 13 plot holders got possession of their plots

Panipat News: स्टेडियम की दीवार गिरा 13 प्लाटधारकों को प्लाटों पर कब्जा दिलाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Stadium wall demolished, 13 plot holders got possession of their plots
सनौली। जलालपुर-‎प्रथम गांव में बीडीपीओ सनौली खुर्द प्र‎शासन और पंचायत ने मिलकर प्लॉट धारकों को कब्जा दिलाया गया। प्लाटों के स्थान पर स्टेडियम बना दिया गया था। जिससे प्लाटधारकों ने परेशान होकर प्रशासन से मदद मांगी। बीडीपीओ और पंचायत के सहयोग से स्टेडियम की दीवार गिरा कर वाल्मीकि समुदाय के 13 प्लॉट धारकों को प्लाटों पर कब्जा दिलवाया गया।
विज्ञापन

बीडीपीओ शक्ति सिंह ने बताया कि गांव के स्टेडियम की चारदीवारी के अंदर वाल्मीकि समुदाय के लोगों के करीब 13 प्लाट होने से प्लाटधारकों को चारदीवारी के अंदर प्लॉट से कब्जा नहीं मिल पा रहा था। जिसके लिए प्लाटधारकों ने अदालत में केस दायर किया था। प्लाटधारकों को कब्जे दिलाने के लिए अदालत के आदेश पर खंड प्र‎शासन बीडीपीओ सनौली खुर्द शक्ति सिंह ने पंचायत सरपंच पुष्पा के सहयोग से प्लाटधारकों को कब्जा दिलाते के पत्र जारी किया गया। बीडीपीओ शक्ति सिंह सनौली खुर्द, ग्राम सचिव राहुल, सरपंच पुष्पा के पति शिवकुमार और पंचायत ने मौके पर प्लाटधारकों को बुला कर जेसीबी से ट्रैक्टर लोडर से स्टेडियम की दीवार गिरा कर उन्हें प्लाटों पर कब्जा दिया गया। इस दौरान प्लॉट धारक बलवान कांगड़ा, सरपंच प्र‎तिनिधि शिव कुमार ने प्लाटधारकों ने एकजुट हो कर विधायक मनमोहन भड़ाना से मिलकर उनका फूलमालाओं से स्वागत कर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed