फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   spread the message of unity

Panipat News: पथ संचलन कर दिया एकजुटता का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
spread the message of unity
पानीपत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा दशहरा पर जिले के सात उप केंद्रों पर शस्त्र पूजन और पथ संचलन किया। स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय एकता और मानवता का संदेश दिया। अंसल सुशांत सिटी में पथ संचलन करते समय स्वयंसेवकों का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेक्टर-11-12 के भगत सिंह उप नगर, सेक्टर-18 स्थित लवकुश नगर और इसराना उप केंद्र में शस्त्र पूजन किया गया। इसके साथ कुराड़ गांव, बापौली, सनौली व मतलौडा उप केंद्रों पर शस्त्र पूजन के साथ पथ संचलन किया। भगत सिंह उप नगर के कार्यवाह मनीष ने संघ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक हर समय मानव और राष्ट्र सेवा के लिए एकजुट रहते हैं। वे उनके स्वहित से पहले देशहित है। लवकुश के कार्यवाह अनिल ने कहा कि स्वयंसेवक समाज को भी जोड़ते हैं। इसको लेकर हर समय तैयार रहते हैं। इसराना उप नगर के कार्यवाह राहुल सरोहा ने कहा कि संघ का कारवां लगातार बढ़ रहा है। युवाओं में देश के लिए काम करने की ललक देखी जा रही है। यह समाज ही नहीं देश की मजबूती का सूचक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समाज व देशहित के लिए काम करना चाहिए। इसको लेकर निस्वार्थ भाव के साथ काम करने की आवश्यकता है। जिला प्रचार प्रमुख ने बताया कि संघ के कई उप केंद्रों पर रविवार को शस्त्र पूजन और पथ संचलन होगा। जिला स्तर पर शस्त्र पूजन और पथ संचलन इसी महीने के अंत में किया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही स्थान की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed