{"_id":"6956cf6bc532210c6003d2f2","slug":"spos-brother-dies-in-a-road-accident-panipat-news-c-244-1-sknl1016-149894-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सड़क हादसे में एसपीओ के भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सड़क हादसे में एसपीओ के भाई की मौत
Fri, 02 Jan 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
शवगृह में खड़े परिजन। संवाद
समालखा। जीटी रोड फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यातायात पुलिस में तैनात एसपीओ रतन सिंह के भाई रामप्रीत की मौत हो गई। वह बुधवार को काम की तलाश में कंटेनर यार्ड के पास दक्ष होटल के नजदीक आया था। शाम करीब 7:15 बजे परिजनों को हादसे की सूचना मिली थी। समालखा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विकास नगर समालखा के रतन सिंह ने बताया कि वह यातायात पुलिस में एसपीओ है। उनका छोटा भाई रामप्रीत 31 दिसंबर की शाम को काम की तलाश में कंटेनर यार्ड की तरफ आया था। उनको एक अज्ञात वाहन ने सीधी टक्कर मार दी। इससे उनको गंभीर चोट लगी। चालक मौके से भाग गया। समालखा थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त रामप्रीत के रूप में की और शव को समालखा के सामान्य अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया। थाना समालखा प्रभारी गुलशन ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।