फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   sports, players, different games, participate, panipat

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sat, 26 Nov 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो पानीपत
ब्यूरो पानीपत Updated Sat, 26 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
sports, players, different games, participate, panipat
खिलाड़ियों ने दिखाया दम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स (पीआर एवं पीसी) में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सीआईएसएफ परिसर ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय 13वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को दूसरा दिन रहा। इसमें कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, लंबी कूद, ऊंची कूद और विभिन्न दौड़ हुईं। इसमें पानीपत और करनाल के स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। वीरवार को 79 स्कूलों के खिलाड़ी शामिल हुए थे। शुक्रवार को इनकी संख्या बढ़कर 110 तक पहुंच गई। करीब 2700 खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रिफाइनरी अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि युवाओं का खेलों में भाग लेने से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 26 नवंबर को दोपहर बाद होगा। इसमें कार्यकारी निदेशक बीवी रामगोपाल उत्कृष्ट खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed