फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sporadic drizzle in the morning, humidity remained throughout the day

Panipat News: सुबह छिटपुट बूंदाबांदी, दिनभर बनी रही उमस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Sporadic drizzle in the morning, humidity remained throughout the day
दिनभर छाए रहे आसमान में घने बादल। संवाद
पानीपत। मौसम लगातार करवट ले रहा है। मंगलवार को सुबह छिटपुट बूंदाबांदी के बाद दिनभर उमस बनी रही। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर आ गया। मौसम विशेषज्ञों ने बुधवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद फिर दो दिन बादल छाए रहने की संभावना जताई है। 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली पूर्वी हवा में उमस बन गई।
विज्ञापन

मंगलवार को तड़के इसराना व मतलौड़ा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दिनभर हलके से मध्यम बादल छाए रहे। दिनभर लोग उमस से परेशान रहे। वहीं बिजली के अघोषित कटों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन व रात के समय बिजली कट से परेशान होकर लोग प्रतिदिन बिजली निगम में शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं लेकिन बिजली के कटों का कोई समाधान नहीं हो रहा है। वहीं बूंदाबांदी से किसानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। इससे ज्वार और हरे चारे की फसल को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

धान रोपाई का कार्य शुरू किया
इसके साथ धान रोपाई की तैयारी तेज कर दी है। इक्का दुक्का किसानों ने धान रोपाई शुरू कर दी है। कुछ किसान अभी और बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि बुधवार को बारिश की संभावना है और पूरे सप्ताह आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मतलौड़ा निवासी रणबीर और आजाद ने बताया कि धान रोपाई के लिए खेत तैयार कर दिए हैं। अभी बूंदाबांदी चल रही है। तेज बारिश होने पर रोपाई का कार्य शुरू किया जाएगा। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. देवेंद्र कुहाड़ ने बताया कि धान रोपाई के लिए किसानों को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
मंगलवार 29/26
बुधवार 32/26
वीरवार 32/26
शुक्रवार 33/27
शनिवार 33/26
रविवार 33/26
सोमवार 30/26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed