फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   spo fire

महिला के हाथ में बंदूक देकर हवाई फायर करते एसपीओ की वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
spo fire
बलजीत नगर नाका चौकी में तैनात एसपीओ सतीश कुमार की हवाई फायरिंग करते हुए की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसमें एसपीओ एक महिला को बंदूक में गोली भरकर देकर उससे हवाई फायर करवा रहा है। साथ ही वीडियो में एक बच्ची भी दिखाई दे रही है, जो महिला व एसपीओ के पास ही खड़ी है। उपरोक्त फायरिंग के समय बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि जिस महिला के हाथ में एसपीओ ने बंदूक दी, वह महिला डरी हुई थी। हालांकि वीडियो में महिला व बच्ची कौन है, इसकी शनाख्त नहीं हो पाई है। इस मामले में डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स का कहना है कि उनके पास वीडियो नहीं आई है। कोई वीडियो वायरल हुई है तो वह उसकी जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed