{"_id":"63682108699b3130103e58fc","slug":"special-train-will-run-for-naded-panipat-will-run-on-november-15-and-22-panipat-news-knl126671660","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादेड़-पानीपत के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन,15 व 22 नवंबर को चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादेड़-पानीपत के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन,15 व 22 नवंबर को चलेगी
विज्ञापन
पानीपत। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवेे कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है। इसमें नादेड़-पानीपत स्पेशल ट्रेन का संचालन भी शामिल है। 07441 नादेड़ से पानीपत और 07442 पानीपत से नादेड़ का इस महीने दो-दो दिन संचालन किया जाएगा।
यह ट्रेन पूर्णा जंक्शन, परभणी, सेलू, जालना, औरंगाबाद, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ग्वालियर, आगरा छावनी, मथुरा, नई दिल्ली और भोड़वाल माजरी स्टेशन पर आते जाते रुकेगी। लगभग चार जिलों से होते हुए यह ट्रेन पानीपत आएगी। इसमें सैकड़ों की संख्या में यात्री सफर कर सकेंगे।
-
संत समागम के लिए चलाई गई है स्पेशल ट्रेन
संत समागम को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने नादेड़-पानीपत ट्रेन का संचालन किया है। यह ट्रेन नादेड़ से संत समागम से एक दिन पहले 15 नवंबर को रवाना होगी ताकि 16 नवंबर को आसानी से श्रद्धालु समागम में पहुंच सकें। वहीं 22 नवंबर को भी यह ट्रेन चलेगी। 16 और 23 नवंबर को संत समागम के पहले दिन यह ट्रेन वापस जाएगी। समागम के दो दिन बाद यह ट्रेन पानीपत से नादेड़ जाएगी।
विज्ञापन
-
यात्री पहले ही कर रहे ऑनलाइन टिकट बुक
दिल्ली, औरंगाबाद, आगरा व अन्य रूटों पर जाने वाले यात्री लगभग 10 दिन पहले से ही ऑनलाइन टिकट बुक करने लगे हैं। इस ट्रेन में सफर करने वाले अधिकतर यात्री समागम में आने वाले रहेंगे। रोजाना 20 से ज्यादा यात्री इस ट्रेन के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे हैं।
रेलवे ने दिया यात्रियों को तोहफा
रेलवे ने यात्रियों को नादेड़-पानीपत ट्रेन चलाकर तोहफा दिया है। भोडवाल माजरी में होने वाले संत समागम में आने वाले यात्रियों का इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा।
- इंद्रपाल खोसला, स्टेशन अधीक्षक