फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Special train for Dakshin Darshan Yatra will reach Panipat on 29th

Panipat News: दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए विशेष ट्रेन 29 को पहुंचेगी पानीपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Special train for Dakshin Darshan Yatra will reach Panipat on 29th
पानीपत। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 28 जुलाई को पठानकोट से शुरू होगी अैर 29 जुलाई को शाम 7:45 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यह यात्रा 12 रात और 13 दिनों के लिए होगी। इसमें तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै आदि सहित दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों को कवर किया जाएगा।
विज्ञापन

यह एक सर्व समावेशी पैकेज है जिसमें कंफर्म ट्रेन बर्थ, आरामदायक होटलों में ठहरने, सड़क परिवहन, सुरक्षा के लिए ऑन-बोर्ड एस्कोर्ट आदि शामिल हैं। ट्रेन का पानीपत में एक स्टॉपेज भी है। यह ट्रेन पठानकोट, जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व पानीपत जंक्शन सहित सोनीपत, हजरत निजामुदीन, मथूरा, आगरा, ग्वालियर इत्यादि स्टेशनों से होती हुई अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण दर्शन यात्रा में जाने के लिए श्रद्धालु डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूआईआरसीटीसीटूरिजमडॉटकॉम और आईआरसीटी चंडीगढ़ के 0172-4645795 और मोबाईल नंबर 8595930980 (अमनदीप) से संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed