{"_id":"685dbb117910dacdde01a1bf","slug":"special-fare-summer-special-train-arrived-five-and-a-half-hours-late-passengers-upset-panipat-news-c-244-1-pnp1011-139280-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्पेशल फेयर समर स्पेशल ट्रेन साढ़े पांच घंटे की देरी से पहुंची, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्पेशल फेयर समर स्पेशल ट्रेन साढ़े पांच घंटे की देरी से पहुंची, यात्री परेशान
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का देरी से पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। वीरवार को स्पेशल फेयर स्पेशल ट्रेन समेत दस ट्रेनें देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जिससे यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा। यात्री सुमन, सतीश और जतिन ने बताया कि करीब सवा घंटे से हम अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेनें बहुत देरी से आ रही हैं। स्टेशन पर लंबा इंतजार कर थक चुके हैं। समय पर घर भी पहुंचना है लेकिन ट्रेनों की देरी के कारण हम देरी से ही अपने घर पहुंचेंगे। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए।
विलंब से आने वाली ट्रेनों में अंबाला कैंट स्पेशल फेयर साढ़े पांच घंटे की देरी से पहुंची। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू एक घंटे और टाटानगर एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से पहुंची। इसी तरह अंबाला कैंट पानीपत एमईएमयू 49 मिनट, गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 43 मिनट , सचखंड एक्सप्रेस 46 मिनट, झेलम एक्सप्रेस 37 मिनट और दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 25 मिनट की देरी से पहुंची।
वर्जन :
रेलवे स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से पहुंचीं। जिससे यात्रियों को घंटों तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे इसके लिए निरंतर प्रयास रहता है ताकि यात्रियों को ज्यादा लंबा इंतजार ना करना पड़े। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसका खास ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
-रमेश चंद्र, स्टेशन मास्टर