{"_id":"62d0826d15119b6bcb1c6828","slug":"sp-ordered-to-drill-for-five-days-to-13-investigating-officers-on-negligence-panipat-news-knl114671242","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर 13 जांच अधिकारियों को एसपी ने दिया पांच दिन ड्रिल करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर 13 जांच अधिकारियों को एसपी ने दिया पांच दिन ड्रिल करने का आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत।उच्च अधिकारियों के आदेश के बावजूद जांच में लापरवाही बरतने वाले 13 जांच अधिकारियों को एसपी ने पांच दिन तक ड्रिल करने का आदेश दिया है। 13 पुलिसकर्मियों में तीन महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। सभी सुबह 13 से 17 जुलाई तक सुबह छह से सात बजे तक पुलिस लाइन में ड्रिल करेंगे। ड्रिल कराने के लिए डीएसपी से लेकर कई कर्मचारियों को ड्यूटी लगाई गई है। इन आदेशों का पालन न करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
कोर्ट में चालान पेश करने से पहले एसपी की तरफ से व्यवस्था की गई है कि सभी तथ्य सही हैं या नहीं, किसी भी कमजोर तथ्य से आरोपियों को कोई राहत न मिले, इसलिए फाइल की जांच स्कूटनी सेल में की जाएगी। स्कूटनी सेल की जांच में इन जांच अधिकारियों की फाइलों में अनेकों खामियां पाई गई हैं। एसपी ने पत्र में लिखा कि उनके कार्यालय की तरफ से जांच से संबंधित आदेश पारित होने के उपरांत भी सही ढंग से जांच न कर लापरवाही की गई है। प्रबंधक अफसर को सभी पुलिसकर्मियों की ड्रिल कराने की फोटो और रिपोर्ट तैयार प्रतिदिन सुबह 10 बजे तक सेना शाखा में भेजनी होगी।इसके अलावा जिस थाने में पुलिसकर्मी तैनात है, वहां के थाना प्रभारी उन्हें ड्रिल के लिए भेंजेगे। सभी पुलिस कर्मचारी ड्रिल समाप्त होने के बाद अपनी-अपनी तैनाती पर रिपोर्ट करेंगे।
- ड्रिल में होमगार्ड से लेकर एसआई तक शामिल-
ड्रिल में होमगार्ड से लेकर एसआई तक शामिल है। एसपी के पत्र के अनुसार सेक्टर 29 थाना से एसआई, किला थाना से महिला होमगार्ड, किला थाना से होमगार्ड, सदर थाना से होमगार्ड, समालखा थाना से होमगार्ड, पुराना औद्योगिक थाना से पुरूष एएसआई और महिला एएसआई, एएनसी सेल से होमगार्ड, इसराना थाना से एसआई, होमगार्ड, सिटी थाना से महिला एसआई, सीआईए-वन से दो एएसआई शामिल है।