{"_id":"583dc81c4f1c1bb61fde64aa","slug":"sp-meeting-sho-choki-incharge-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा की खुली पोल तो एसपी ने बुलाई एसएचओ व चौकी प्रभारियों की बैठक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा की खुली पोल तो एसपी ने बुलाई एसएचओ व चौकी प्रभारियों की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Tue, 29 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। नाभा जेल से फरार हुए आतंकियों और गैंगस्टर के जिले की 40 किलोमीटर सीमा से गुजरकर यूपी और दिल्ली तक पहुंच जाने से जिला पुलिस की किरकिरी हुई है। इस लापरवाही पर एसपी ने एक्शन लेते हुए थाना और चौकी प्रभारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही चौकसी बरतने की हिदायत दी। एसपी की फटकार के बाद हरकत में आई पुलिस फोर्स ने मंगलवार को जिले में सघन चेकिंग की। डीजीपी ने पूरे मामले में चिंता जताई है। डीजीपी ने भी इस मामले को गंभीर मानते हुए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
एसपी राजेश दुग्गल ने मंगलवार को अपने कार्यालय में थाना और चौकी प्रभारियों की बैठक बुलाई। एसपी के बुलावे के बाद शहर क्षेत्र में आने वाले कई थानों और चौकियों के पेशानी पर पसीने आ गए। एसपी राजेश दुग्गल ने बारी-बारी एसएचओ और चौकी प्रभारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। कई एसएचओ और चौकी प्रभारियों के जवाब संतोषजनक न होने पर उन्हें जमकर फटकारा।
अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
दो आतंकियों और गैंगस्टर के शहर से बिना किसी परेशानी के निकल जाने पर अमर उजाला की टीम ने जिले के सभी नाकों की लाइव रिपोर्ट मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। अमर उजाला की टीम को शहर के किसी भी नाके पर सुरक्षा नहीं मिली थी। इसके बाद ही जिले के पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए।
विज्ञापन
लताड़ के बाद हुई बसों में चेकिंग
एसपी की मीटिंग में लताड़ के बाद शहर क्षेत्र के थानों और चौकी क्षेत्र में चेकिंग शुरू हो गई। बस स्टैंड चौकी प्रभारी उमर मोहम्मद ने विशेष दस्ते के बाद बसों और बस स्टैंड पर चेकिंग की। इस दौरान यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। संदिग्ध वाहन चालकों से पूछताछ हुई।
आज तक नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे
पुलिस अधिकारी शहर के सभी मुख्य चौकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के दावे करते आए हैं। लेकिन, पुलिस के ये सभी दावे फाइलों में दफन हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बस स्टैंड, लाल बत्ती, रेलवे रोड, संजय चौक और गोहाना रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगा दे, तो शहर की सुरक्षा पुख्ता हो जाएगी।
नाका प्रभारी का दावा, आतंकी कहीं और से गए
शहर के सभी नाकों प्रभारियों से जब अमर उजाला ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही गैंगस्टर और आतंकियों के शहर से क्रॉस होने के बारे में पूछा तो उन्होंने दावा किया कि वे सभी उनके नाके से नहीं गुजरे। जबकि, गैंगस्टर पैंदा ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि वह बलजीत नगर नाके और सनौली यमुना नाके को पार कर यूपी में घुसा है।
पैंदा ने चार बजे जीटी रोड टोल क्रॉस किया
पुलिस अधिकारी गैंगस्टर परमिंदर उर्फ काका को पानीपत से क्रॉस न होने की दोहरा रहे हैं, लेकिन अमर उजाला के सूत्र बताते हैं कि परमिंदर उर्फ काका रविवार दोपहर बाद करीब चार बजे जीटी रोड स्थित पानीपत टोल प्लाजा से क्रॉस हुआ। उस वक्त उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में वह अकेला था। टोल प्लाजा फ्री होने के चलते उसे टोल क्रॉस करने में भी ज्यादा समय नहीं लगा। इसके बाद वह शहर के हिस्सों से निकलते हुए सनौली रोड से होकर यूपी चला गया।
इसलिए एक्शन में आए
आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू और कश्मीर सिंह नाभा जेल तोड़कर कुरुक्षेत्र से बस में बैठकर पानीपत बस स्टैंड पर पहुंचे थे। दोनों ने पानीपत बस स्टैंड चौकी के पास दस मिनट तक बस का इंतजार किया। यदि बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होती तो दोनों आतंकियों को पानीपत में ही दबोचा जा सकता था। गैंगस्टर पैंदा भी रविवार को नाभा से भागने के बाद जीटी रोड से पानीपत पहुंचा था। वह शहर के रास्ते क्रॉस करता चला गया। इस दौरान शहर में चेकिंग नहीं थी।
जिले के सभी डीएसपी, थाना और चौकी प्रभारियों के साथ मीटिंग की है। मीटिंग में सभी पुलिस अधिकारियों को शहर में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। सभी नाकों पर चौकसी बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।
राजेश दुग्गल, एसपी पानीप