फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SP inspected and checked records of criminals

Panipat News: एसपी ने निरीक्षण कर अपराधियों के जांचे रिकाॅर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
SP inspected and checked records of criminals
पानीपत। एसपी लोकेंद्र सिंह ने सोमवार को सीआईए टू व सीआईए थ्री स्टाफ के थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फाइलों का अवलोकन कर अपराधियों को पकड़ने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में जाना। इसके साथ सीआईए प्रभारी, पर्यवेक्षण अधिकारी व अनुसंधानकर्ताओं की बैठक लेकर अपराध नियंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीएसपी सतीश वत्स, सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल, सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप व अनुसंधानकर्ता व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन



एसपी लोकेंद्र सिंह ने दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अपराधियों को पकड़ने व अपराध पर अंकुश लगाने में सीआईए की अहम भूमिका होती है। सीआईए क्षेत्र में एक्टिव रहेगी तो अपराधी वारदात को अंजाम देना तो दूर ऐसा करने के बारे में सोच भी नहीं सकता। इसलिए सभी जिम्मेदारी व ईमानदारी से कार्य करते हुए अपराध नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास करें। वारदातों को सुलझाने के लिए अपने सभी सोर्स ओर अधिक सक्रिय करें। कोई भी गंभीर अपराध होने की सूचना मिलती है तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। फरार वांछित व अति वांछित अपराधियों का काबू करें। शराब व अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए। अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए सीआईए प्रभारियों को निर्देश दिए की गैंगस्टर व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर और अधिक सक्रिय रूप से नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed