फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sonu Ramda won a prize of 11,000 rupees at the dangal (wrestling competition).

Panipat News: सोनू रामड़ा ने दंगल में 11 हजार रुपये का जीता इनाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
Sonu Ramda won a prize of 11,000 rupees at the dangal (wrestling competition).
पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल की शुरूआत कराते मुख्याति​थि विनोद रावल व अन्य। संवाद
सनौली। बापौली गांव में रविवार को ग्रामीणों ने इनामी दंगल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी विनोद रावल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता पहलवानों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया। दंगल में सोनू रामड़ा व नरेश बापौली ने जीत हासिल की। इसमें सोनू रामड़ा ने 11 हजार रुपये का इनाम जीता। दंगल में हरियाणा, यूपी सहित अनेक स्थानों से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि विनोद रावल उर्फ बिटटू ने कहा कि गांव का असली खेल दंगल है, जिसको बड़ी दूर-दराज से ग्रामीण देखने और पहलवान जोर आजमाइश के लिए आते हैं। इसलिए हमें खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। जिससे आपस में प्रेम व भाईचारे की भावना बढ़ती है। साथ ही उन्होंने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ओमपाल गोयला, महिपाल, जयकिशन, रामधन, ओमपाल सिंह, रमेश, राजेंद्र, नवीन व सुनील मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed